---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब सीएम ने ‘वड्डा घल्लूघारा’ के शहीदों को किया कोटि-कोटि नमन, बोले- ‘बहादुरी और कुर्बानी हमारे इतिहास में एक अमर अध्याय बनाती है’

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को वड्डा घल्लूघारा के शहीदों को यादकर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। साथ ही बोले कि समुदाय की यादों से कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 9, 2026 12:35 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को ‘वड्डा घल्लूघारा’ के के सभी शहीदों को यादकर उन्हें नमन किया। साथ ही आप यानी आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर मान ने उनकी कुर्बानी को इतिहास की अमर गाथा बताया। सीएम मान ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट कर जानकारी शेयर की।

CM Bhagwant Mann ने ‘वड्डा घल्लूघारा’ के सभी शहीदों को किया नमन

आप के वरिष्ठ नेता और पंजाब सीएम भगवंत मान ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘सिख समुदाय के बेमिसाल बहादुरी और बलिदान के इतिहास ‘वड्डा घल्लूघारा’ के सभी शहीदों को कोटि-कोटि नमन। वड्डा घल्लूघारा गांव कूप रोहिरा की धरती पर रची गई सिख इतिहास की ऐसी अमर गाथा है, जिसे समुदाय की यादों से कभी भुलाया नहीं जा सकता।’

वहीं, बीते दिनों सीएम मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित एक कार्यक्रम में सभी लोगों की भलाई के लिए दुआ मांगी थी। सीएम मान ने कहा था, श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित, प्रार्थना है कि मेरी कलम हमेशा आम लोगों की भलाई के लिए चले, किसी को रोजगार मिले और किसी को मुफ्त इलाज। संत समाज की अगुवाई में सेवा लगातार जारी है।’

सीएम भगवंत मान श्री खुरालगढ़ साहिब में माथा टेककर लिया गुरु का आर्शावाद

पिछले दिनों पंजाब के सीएम भगवंत मान ने श्री गुरु रविदास जी के 649वें पावन प्रकाश पर्व के मौके पर श्री खुरालगढ़ साहिब में माथा टेककर गुरु का आर्शावाद प्राप्त किया। उन्होंने इस संबंध में अपनी एक्स पोस्ट में बताया, ‘श्री गुरु रविदास जी के 649वें पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर चरण छोह प्राप्त पावन धरती श्री खुरालगढ़ साहिब में आयोजित राज्य स्तरीय समागम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेका। बड़ी संख्या में पहुंचे संत-महापुरुषों के विचार सुने और संगत के दर्शन दीदार किए। गुरु साहिब जी के चरणों में पंजाब में सर्व-सांझीवालता और आपसी भाईचारे की भावना कायम रहने की प्रार्थना की।’

उन्होंने कहा, ‘साथ ही श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित राज्य स्तरीय समागमों की श्रृंखला की भी शुरुआत की। गुरु साहिब जी का संपूर्ण जीवन समाज में समानता और भाईचारे का संदेश देता है। हमारा कर्तव्य है कि गुरु साहिब के उपदेशों को दुनिया के कोने-कोने तक पहुँचाया जाए।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

मार्च 27, 2026

BSEB 10th Result 2026 Date

मार्च 27, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 27, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 27, 2026

Punjab News

मार्च 26, 2026

Punjab News

मार्च 26, 2026