---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब सरकार संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध, पुलिस ने जबरन वसूली मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य से संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने के लिए पूरी तत्परता दिखा रही है। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने जबरन वसूली मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने की जानकारी दी है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 19, 2026 1:49 अपराह्न | Updated: जनवरी 19, 2026 2:53 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में भगवंत मान सरकार नशे के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चला रही है। इसी क्रम में आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने राज्य में नशे के खिलाफ 2.0 अभियान को जोर दे रही है। ऐसे में सूबे के कई जिलों में मार्च निकाला जा रहा है। इसी बीच पंजाब पुलिस के डीजीपी ने अहम जानकारी साझा की है। डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस को संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।

Bhagwant Mann सरकार को जबरन वसूली मॉड्यूल के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी

पंजाब पुलिस के डीजीपी के मुताबिक, ‘लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़े एक जबरन वसूली मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। 3 हफ्ते के एक खास ऑपरेशन में 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया है और विदेशी पिस्तौलें बरामद की हैं, जिनमें 2 ऑस्ट्रियाई ग्लॉक पिस्तौल और 10 अन्य आधुनिक हथियार शामिल हैं।’

डीजीपी ने आगे बताया, ‘गिरफ्तार किए गए गुर्गे अवैध हथियारों की तस्करी, जबरन वसूली और राज्य भर में अराजकता फैलाने के मकसद से की गई सुनियोजित हत्याओं में शामिल हैं। बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई हैं। बाकी साथियों को पकड़ने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पूरे पंजाब में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।’

सीएम भगवंत मान ‘युद्ध नशे विरुद्ध 2.0’ अभियान को दे रहे जोर

उधर, पंजाब की भगवंत मान सरकार ड्रग्स के खिलाफ युद्ध अभियान को अगले चरण की तरफ लेकर जा रही है। आप की पंजाब यूनिट ने बताया, ‘मान सरकार का ड्रग्स के खिलाफ युद्ध ‘युद्ध नशे विरुद्ध 2.0’, पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए एक साथ आकर, ‘विलेज गार्ड्स’ ने लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए वार्ड नंबर: 33 पटियाला अर्बन में ड्रग्स के खिलाफ एक पैदल मार्च निकाला और पंजाब की भलाई के लिए इस लड़ाई में मान सरकार का सक्रिय रूप से समर्थन करने की अपील की।

वहीं, नशे के खिलाफ अभियान के 323वें दिन पंजाब पुलिस ने कई जगहों पर छापा मारा। इस दौरान 122 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही, 35 लोगों को नशा मुक्ति और पुनर्वास इलाज के लिए प्रेरित किया गया। ऐसे में पंजाब पुलिस ने ड्रग नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 6, 2026

Punjab News

मार्च 6, 2026

Rashifal 7 March 2026

मार्च 6, 2026

Rain Alert 7 March 2026

मार्च 6, 2026

Punjab News

मार्च 6, 2026

कल का मौसम 7 March 2026

मार्च 6, 2026