Bhagwant Mann: ‘पंजाब का मतलब है बिजनेस’, सरकार की आसान पॉलिसी वर्ल्ड क्लास कंपनियों को निवेश के लिए कर रही प्रेरित; जानें डिटेल

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य में निवेश के लिए कई कदम उठा रही है। ऐसे में मान सरकार की आसान पॉलिसी की वजह से वर्ल्ड क्लास कंपनियां पंजाब में निवेश कर रही है।

Bhagwant Mann

Photo Credit: Google

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में राज्य तेजी से प्रगति की ओर दौड़ रहा है। आप यानी आम आदमी पार्टी सूबे में निवेश बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आप की पंजाब इकाई ने बताया है कि दुनियाभर की कई टॉप कंपनियां पंजाब में निवेश कर रही है। ऐसे में एफडीआई यानी फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट में पंजाब ने लंबी छलांग लगाई है। पंजाब 14वें से 11वें नंबर पर आ गया है। मान सरकार की आसान पॉलिसी की वजह से और वर्ल्डक्लास कंपनियों की मदद से अप्रैल 2022 से पंजाब में 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया है।

Bhagwant Mann सरकार मोहाली में करेगी पंजाब इन्वेस्टमेंट समिट 2026 का आयोजन

सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में अब पंजाब का मतलब बिजनेस बन चुका है। पंजाब में इन्वेस्टमेंट को और बढ़ाने के लिए 13-15 मार्च तक मोहाली में “पंजाब इन्वेस्टमेंट समिट 2026” होने जा रहा है।

वहीं, बीते दिनों सीएम मान ने सूबे के मालवा क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत दी। सीएम ने कहा, ‘आज मालवा के अन्नदाताओं के लिए एक ऐतिहासिक और खुशियों भरा दिन है। पिछले 74 वर्षों से उपेक्षित रही ‘फिरोज़पुर फीडर नहर’ की रीलाइनिंग के पहले चरण का आज उद्घाटन करने जा रहे है। हमारे इंजीनियरों और कर्मियों ने ‘War Mode’ में काम करते हुए मात्र 35 दिनों में 180 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य पूरा किया है।

सीएम भगवंत मान ने मालवा क्षेत्र के लोगों को दी बड़ी सौगात

आप के सीनियर लीडर सीएम भगवंत मान ने कहा, ‘इससे ना केवल नहर की क्षमता बढ़ी है, बल्कि अब हमारे सीमावर्ती क्षेत्रों, खासकर फाजिल्का और जलालाबाद को फसलों के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध होगा। पंजाब के पानी को बचाने और उसे खेतों की टेलों तक पहुंचाने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।’

उन्होंने कहा, ‘आज मालवा क्षेत्र के कई जिलों की जीवन रेखा मानी जाने वाली फिरोजपुर फीडर नहर की रीलाइनिंग का उद्घाटन किया। इस रीलाइनिंग से सरहिंद फीडर की क्षमता बढ़ेगी और पानी की कमी की समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी।’

Exit mobile version