---Advertisement---

Bhagwant Mann ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर देश के सभी मेहनती डॉक्टरों को किया सलाम, Punjab CM ने बताया किन्हें समर्पित है यह दिन

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर देश के सभी मेहनती डॉक्टरों को दिल से सलाम किया। साथ ही बताया कि आखिरकार राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस किनकी याद में मनाया जाता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 1, 2025 3:00 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: आज 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जा रहा है। हेल्थकेयर सेक्टर में डॉक्टरों का अहम योगदान रहता है। ऐसे में काफी लोग डॉक्टरों की अहमियत समझते हैं और उनका आभार व्यक्त करते हैं। इस क्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर डॉक्टरों को दिल से सलाम किया है। साथ ही डॉक्टरों द्वारा की जाने वाली सेवा की तारीफ की है। पंजाब सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से पोस्ट किया है।

Bhagwant Mann ने पोस्ट कर दी सभी मेहनती डॉक्टरों को किया सलाम

पंजाब सीएम भगवंत मान ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर देश के सभी मेहनती डॉक्टरों को दिल से सलाम, जो हमारी भलाई सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं। यह दिन महान और प्रसिद्ध डॉ. बिधान चंद्र रॉय जी की जयंती पर मनाया जाता है। देश के प्रति उनकी सेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए।’ इसके साथ ही सीएम मान ने एक फोटो भी साझा किया है, जिसमें वे डॉक्टरों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

भगवंत मान ने बताया किन्हें समर्पित है राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के मौके पर CM Bhagwant Mann ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस महान और प्रसिद्ध डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय जी की जयंती पर मनाया जाता है। डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय ने स्वास्थ्य क्षेत्र में लोगों की काफी सेवा की थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय के जन्मदिन पर उनके योगदान को याद किया जाता है। जानकारी के मुताबिक, भारत सरकार ने साल 1991 में 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के तौर पर घोषित किया था। इसके बाद से हर साल 1 जुलाई के दिन चिकित्सकों को समर्पित कर दिया गया।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026