---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ से बुजुर्गों को रहा बंपर फायदा, लाभार्थियों ने प्रशंसा में बांधे लंबे-लंबे पुल; जानें पूरी खबर

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' के जरिए प्रदेश के बुजुर्गों को सीधा लाभ पहुंचा रही है। ऐसे में यात्रा का आनंद लेने वाले लोगों ने मान सरकार की जमकर प्रशंसा की।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 28, 2026 2:00 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार को सत्ता संभाले हुए 4 साल हो गए हैं। इस दौरान आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने सूबे के बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और निवेश बढ़ाने समेत कई क्षेत्रों में गंभीरता दिखाई है। मान सरकार ने राज्य के बुजुर्गों का पूरा ध्यान रखते हुए ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ की शुरुआत की थी। ऐसे में पंजाब के वरिष्ठ नागरिक इस बढ़िया स्कीम का जमकर लाभ उठा रहे हैं। लाभार्थी इस योजना का फायदा उठाने के बाद मान सरकार की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

भगवंत मान सरकार की लाभार्थियों ने की जमकर प्रशंसा

पंजाब की भगवंत मान सरकार में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपनी एक्स यानी ट्विटर पोस्ट में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के लाभार्थियों द्वारा की गई प्रशंसा को साझा किया है। पोस्ट में बताया गया, ‘मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ बुजुर्गों की सच्ची सेवा का प्रतीक बन गई है। ‘श्रवण पुत्र’ की तरह, बुजुर्गों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवाने के साथ-साथ उनके लिए उच्च गुणवत्ता वाले आवास और भोजन की सुविधाओं को भी सुनिश्चित किया जा रहा है। यह पहल केवल एक सुविधा मात्र नहीं, बल्कि सम्मान और आदर का एक उदाहरण है।’ बता दें कि ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण सामाजिक-धार्मिक योजना है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के बुजुर्ग लोगों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा कराना है।

भगवंत मान सरकार उठाती है यात्रा का सारा खर्चा

आप सरकार ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ को साल 2023 इसकी शुरुआत की थी। ऐसे में 3 सालों के दौरान इस योजना के जरिए भगवंत मान सरकार को काफी लोकप्रियता मिली है। इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपको पंजाब का स्थायी निवासी होना जरूरी है। साथ ही 50 या 60 वर्ष से अधिक आयु का होना भी आवश्यक है। लाभार्थी का शारीरिक रूप से यात्रा के लिए सक्षम होना भी बेहद जरूरी है। मान सरकार इस योजना के जरिए लाभार्थियों को ट्रेन या बसों के जरिए यात्रा करवाती है। इस दौरान रहना, खाना-पीना, स्वास्थ्य की जिम्मेदारी भी सरकार ही लेती है। यात्रा के दौरान सभी बुजुर्गों को एक खास तरह की किट दी जाती है। इस तरह से यात्रा का पूरा खर्च मान सरकार वहन करती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Himanta Biswa Sarma Video

मार्च 28, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 28, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 28, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 28, 2026

Delhi School Result 2026

मार्च 28, 2026

Shehbaz Sharif

मार्च 28, 2026