---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, लोगों को मिलेगी परेशानियों से राहत; सीएम मान ने कहा, ‘और भी जनहितैषी फैसले लिए जाएंगे’

Bhagwant Mann: सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। सीएम मान ने सभी फैसलों की जानकारी साझा की है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 29, 2025 4:12 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश की तरक्की के लिए लगातार अहम फैसले ले रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में चंडीगढ़ में सोमवार को पंजाब कैबिनेट की बैठक हुई। इस अहम मीटिंग के बाद सीएम मान ने बैठक की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। मान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर के जरिए इसकी सूचना साझा की है।

Bhagwant Mann सरकार ने कैबिनेट बैठक में लिए कई अहम फैसले

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपनी एक्स पोस्ट में बताया, ‘आज चंडीगढ़ में पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई गई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। बैठक के दौरान सब-तहसील बनूड़ को अपग्रेड करके जिला एस.ए.एस. नगर में सब-डिवीजन/तहसील बनूड़ बनाने और जिला होशियारपुर की सब-डिवीजन/तहसील होशियारपुर के अंतर्गत हरियाणा को सब-तहसील बनाने की मंजूरी दी गई। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उन्हें परेशानियों से राहत दिलाना है। आने वाले दिनों में राज्य की तरक्की के लिए और भी जनहितैषी फैसले लिए जाएंगे।’

भगवंत मान सरकार ने इस योजना में जरूरी बदलावों को दी मंजूरी

पंजाब की भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कैबिनेट बैठक में लिए गए अन्य अहम फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘मेरा घर-मेरा नाम योजना के तहत जरूरी बदलावों को मंजूरी दे दी गई है। अब, घर अपने नाम पर रजिस्टर होने के बाद लोग लोन और दूसरी सुविधाओं का फायदा उठा पाएंगे। जल्द ही, लाभार्थियों को एक परमानेंट कार्ड मिलेगा जो उनके नाम पर घर के रजिस्ट्रेशन की पुष्टि करेगा।’

गौरतलब है कि पंजाब की आप सरकार जनता की भलाई के लिए सभी क्षेत्रों में अहम कदम उठा रही है। मान सरकार ने बीते कुछ सालों में राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, बढ़िया एजुकेशन, रोजगार और साथ ही प्रदेश में निवेश बढ़ाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026