---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार की इस खास पहल से बच्चों और बुजुर्गों की हेल्थ में आ सकता है बड़ा सुधार, गांवों और शहरों में मुफ्त मिल रही यह सुविधा

Bhagwant Mann: पंजाब में भगवंत मान सरकार ने 4 सालों के दौरान हेल्थ क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। मान सरकार के इन कदमों की बदौलत ही बच्चों और बुजुर्गों को लाभ मिल रहा है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 12, 2026 4:30 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के सभी निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसके लिए भगवंत मान सरकार पूर्ण तरह से प्रतिबद्ध है। सीएम मान की अगुवाई में आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने 4 सालों के दौरान हेल्थ क्षेत्र में कई क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। ऐसे में मान सरकार की एक खास पहल के जरिए सूबे के बच्चों और बुजुर्गों को काफी लाभ मिल रहा है। आप सरकार की यह सुविधा राज्य के गांव और शहरों में फ्री में मिल रही है।

भगवंत मान सरकार की विशेष पहल से लोगों को मिल रहा बड़ा लाभ

दरअसल, गांवों और शहरों के पार्कों में सरकार द्वारा खोले गए ओपन-एयर जिम लोगों को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी लोग अपने घरों के पास उपलब्ध इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।

सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के लोग 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज वाले कार्ड को लेकर काफी उत्साहित हैं! पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की सफलता के बारे में जानकारी साझा की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, पटियाला के महारानी महिंद्रा जिमखाना क्लब में आयोजित एक कैंप में कामगारों के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य कार्ड बनाए गए। कई फैक्टरियों और शिक्षण संस्थानों में स्वास्थ्य कार्ड बनाने वाले कैंप आयोजित करने की अपील की गई। जनवरी में शुरू हुए इस अभियान के तहत, अब तक जनता को 300 करोड़ रुपये का मुफ्त इलाज मिल चुका है।

भगवंत मान सरकार ने स्वास्थ्य सेक्टर को ऐसे किया बेहतर

पंजाब में भगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना’ के जरिए निवासियों को लाभ देने का प्रयास किया है। इस स्कीम के तहत पंजाब के लोगों को सालाना आधार पर 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है। लोग सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में इसका फायदा ले सकते हैं। इसके अलावा, ‘आम आदमी क्लीनिक’ के जरिए लोगों को मुफ्त दवाईयां और टेस्ट की सुविधा प्रदान की जाती है। मान सरकार ने सूबे के कई अस्पतालों को अपग्रेड किया है। आप सरकार ने पिछले 4 सालों के दौरान हजारों पदों पर डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की है। हेल्थ सिस्टम की कमी को कम करने की कोशिश जारी है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 19 July 2026

जुलाई 18, 2026

Jharkhand News

जुलाई 18, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 18, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 18, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 18, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 18, 2026