Bhagwant Mann: ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत हर दिन 1100 भक्तों को मिल रहा धार्मिक स्थलों की यात्रा का लाभ, पंजाब सरकार ने की मजबूत व्यवस्थाएं

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' के तहत रोज 1000 से अधिक भक्तों को पवित्र धार्मिक स्थलों की यात्रा का लाभ प्रदान कर रहे हैं।

Bhagwant Mann

Photo Credit: Google

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अपने 4 साल के कार्यकाल के दौरान कई जनकल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया है। इसमें ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ भी शामिल है। इस स्कीम के जरिए एएपी यानी आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के सभी बुज़ुर्गों को पवित्र धार्मिक स्थलों की यात्रा पर लेकर जा रही है। इस योजना के माध्यम से सूबे के वरिष्ठ नागरिकों का धार्मिक स्थलों पर जाने का सपना पूरा हो रहा है। मान सरकार ने इस योजना को पूरा करने के लिए कई मजबूत व्यवस्थाएं की हैं।

भगवंत मान सरकार ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के जरिए पहुंचा रही लाभ

पंजाब में भगवंत मान सरकार ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ को सफल बनाने के लिए श्रद्धालुओं को शानदार सुविधाएं प्रदान कर रही है। एएपी सरकार भक्तों की यात्रा के लिए 95 एसी बसें और लगभग 900 स्वयंसेवक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वहीं, ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत पटियाला के श्रद्धालुओं का जत्था दर्शन के लिए रवाना किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने श्रद्धालुओं को सम्मानित किया और बस को हरी झंडी दिखाई। स्थानीय निवासियों ने मान सरकार की इस नेक पहल की तहे दिल से सराहना की।

बता दें कि पंजाब सरकार ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के माध्यम से सूबे के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाती है। इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य है आर्थिक या अन्य कारणों से जो लोग तीर्थ स्थलों पर नहीं जा पाते है, उन्हें सरकार की मदद से यात्रा कराई जाए।

कौन ले सकता है भगवंत मान सरकार की इस स्कीम का फायदा

गौरतलब है कि ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ की शुरुआत नवंबर 2023 में की गई थी। ऐसे में इस स्कीम को स्टार्ट हुए ढाई साल से अधिक हो गए हैं। योजना के तहत इस स्कीम का पूरा खर्चा भगवंत मान सरकार उठाती है। मान सरकार की इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको पंजाब का स्थाई निवासी होना जरूरी है। इस स्कीम का फायदा सिर्फ 50 वर्ष या उससे अधिक के लोगों को दिया जाता है।

हालांकि, कुछ चरणों में 60 साल से ज्यादा की आयु सीमा भी रखी गई है। साथ ही स्वास्थ्य से यात्रा के लिए फिट होना जरूरी है। इसके अलावा, नागरिकों के पास वोटर आईडी और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों का होना जरूरी है।

Exit mobile version