---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में 309वें दिन भी जारी रहा नशे के खिलाफ युद्ध अभियान, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई; इतने लोगों को उपचार के लिए भेजा

Bhagwant Mann: पंजाब में नशे के खिलाफ युद्ध अभियान के 309वें दिन भी जारी रहा। पंजाब पुलिस ने 300 से अधिक जगहों पर छापेमारी की और कई ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 5, 2026 1:29 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में ड्रग्स की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पुलिस लगातार एक्शन ले रही है। आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार के सख्त निर्देशों के तहत पंजाब पुलिस नशे के विरूद्ध अभियान को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने सोमवार को महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की है। पुलिस ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान के 309वें दिन 312 लोकेशन्स पर रेड मारी गई।

Bhagwant Mann सरकार का नशे के खिलाफ अभियान पकड़ रहा रफ्तार

पंजाब पुलिस के मुताबिक, नशे के खिलाफ अभियान के 309वें दिन सोमवार को पूरे राज्य में 312 स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 94 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार किए गए। 97 मामलों को दर्ज किया गया। छापेमारी के दौरान 593 ग्राम हेरोइन और 1.2 किलोग्राम अफीम जब्त की गई। पुलिस ने कुल 1198 गोलियां/कैप्सूल को बरामद किया। पुलिस ने कुल 11620 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। ऐसे में अब तक 309 दिनों में गिरफ्तार किए गए मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या 43206 हो गई है। इस अभियान के तहत 71 एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में 120 से अधिक पुलिस टीमों और 1000 पुलिस कर्मियों ने जांच के लिए 320 संदिग्धों को रोका। पुलिस ने 61 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा।

सीएम भगवंत मान नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध

गौरतलब है कि पंजाब में नशे के विरूद्ध अभियान के तहत पंजाब पुलिस लगातार रेड, सर्च ऑपरेशन और जागरूकता अभियान चलाकर पूरे राज्य में अपनी कार्रवाई कर रही है। इस मिशन का फोकस ड्रग नेटवर्क को खत्म करना, रोकथाम के प्रयासों को मजबूत करना और युवाओं को नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है। ऐसे में पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए पंजाब पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य के ड्रग्स तस्करों के खिलाफ लगातार कठोर एक्शन ले रही है। ताकि, प्रदेश को नशा मुक्त किया सके।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026