Bhagwant Mann: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, विजिलेंस ब्यूरो ने GLADA के कर्मचारी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार; पढ़ें पूरी डिटेल

Bhagwant Mann: पंजाब में करप्शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की रणनीति अपनाई जा रही है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Bhagwant Mann

Photo Credit: Google

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार हर मोर्चे पर सूबे का विकास करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में एएपी यानी आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य के हर क्षेत्र को पूर्ण ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। साथ ही करप्शन पर भी लगाम लगाने की कोशिश कर रही है। पिछले 4 सालों के दौरान मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की रणनीति अपनाई है। वहीं, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो भी पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ करप्शन करने वालों को पकड़ रही है। ऐसे में विजिलेंस ब्यूरो ने जीएलएडीए यानी ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के एक कर्मचारी को पकड़ा है।

भगवंत मान सरकार करप्शन के खिलाफ अपना रही जीरो टॉलरेंस की रणनीति

किसी भी राज्य के विकास में सबसे बड़ी बाधा भ्रष्टाचार ही साबित होता है। ऐसे में पंजाब की भगवंत मान सरकार ने करप्शन को समाप्त करने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अपने अभियान के दौरान लुधियाना स्थित जीएलएडीए के कार्यालय में तैनात सिक्योरिटी गार्ड जसविंदर सिंह को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मान सरकार ने सूबे से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर (9501 200 200) भी जारी किया है। ऐसे में लोग इस नंबर के जरिए सीधे वीडियो या ऑडियो सबूत के साथ शिकायत कर सकते हैं। यह कदम जनता को सीधे सिस्टम से जोड़ता है। मान सरकार रिश्वत लेने वाले अधिकारियों या कर्मचारियों पर सख्त एक्शन ले रही है। सरकार ऐसे लोगों पर एफआईआर दर्ज कर रही है। साथ ही सस्पेंशन और गिरफ्तारी जैसे कदम उठा रही है। कई मामलों में विजिलेंस ब्यूरो ने छापेमारी की है। ऐसे में अब पंजाब में रिश्वत लेने से पहले सरकारी कर्मचारी बचते हैं।

भगवंत मान सरकार ने करप्शन खत्म करने के लिए उठाए कई कदम

वहीं, पंजाब से करप्शन को समाप्त करने के लिए भगवंत मान सरकार ने पंजाब विजिलेंस ब्यूरो को और ज्यादा शक्तिशाली बनाया है। इसके अलावा, मान सरकार ने डिजिटल गर्वनेंस को बढ़ावा देते हुए सेवाओं को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाने का कार्य किया है। इससे पंजाब के निवासियों को छोटे-छोटे सरकारी काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं।

उधर, मान सरकार ने टेंडर और सरकारी काम में पारदर्शिता बढ़ाई है। सरकार ने ई-टेंडर सिस्टम लागू किया है, इससे ईमानदार लोग भी सही तरीके से प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इससे सरकारी खरीद और परियोजनाओं में निगरानी बेहतर हुई है। साथ ही सरकार ने लोगों के बीच करप्शन को खत्म करने की आवाज उठाई है।

Exit mobile version