---Advertisement---

‘19000 Km लिंक सड़कों के लिए बजट पास..,’ पंजाब वासियों को संबोधित करते हुए CM Bhagwant Mann ने दी खुशखबरी, पढ़ें रिपोर्ट

इजी जमाबंदी पोर्टल लॉन्च कार्यक्रम के दौरान CM Bhagwant Mann ने पंजाब वासियों से खुशखबरी साझा की है। सीएम भगवंत मान ने बताया है कि शहर को गांवों से जोड़ने वाले 19000 Km लिंक सड़कों के लिए बजट पास कर दिया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 12, 2025 6:31 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब वासियों के लिए आज दोहरी खुशखबरी का दिन है। जहां एक ओर सीएम भगवंत मान ने आज Easy Jamabandi Portal लॉन्च किया है। वहीं दूसरी ओर पंजाब CM ने लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया है कि शहरों को गांवों से जोड़ने वाले 19000 Km लिंक सड़कों के लिए बजट पास कर दिया गया है। CM Bhagwant Mann ने कहा है कि आने वाले दिनों में पंजाब की स्थिति पूरी तरह से बदली नजर आएगी। सड़कों का जाल बिछने के कारण कनेक्टिविटी बढ़ेगी जिससे संभावनाओं के तमाम द्वार खुलेंगे। इससे ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोगों का शहरों से जुड़ाव बढ़ेगा और रोजगार के साथ कई अवसर बढ़ेंगे।

पंजाब वासियों को संबोधित करते हुए CM Bhagwant Mann ने दी खुशखबरी!

मुख्यमंत्री ने लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। Easy Jamabandi Portal लॉन्च कार्यक्रम के दौरान सीएम भगवंत मान ने लोगों के इसके फायदे गिनाए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया है कि “हमने शहरों को गांवों से जोड़ने वाली 19000 किलोमीटर लिंक सड़कों के लिए बजट पास कर दिया है। गांवों के लिए मजबूत सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। गुणवत्ता जांच के बाद ही ठेकेदारों को भुगतान किया जाएगा। हम लोगों का एक भी पैसा किसी को हड़पने नहीं देंगे।” दावा किया जा रहा है कि इससे कनेक्टिविटी बढ़ेगी और लोगों के समक्ष अवसरों के तमाम द्वार खुलेंगे।

किसानों के हक की बात करते हुए CM Bhagwant Mann ने कहा है कि “हमने अपने किसानों के लिए अहम फैसले लिए। धान की फसल के लिए पहले किसान बिजली और पानी के लिए तरसते थे। हमारी सरकार में अब हमारे अन्नदाताओं के लिए ना तो बिजली की कमी है और न ही पानी की। हम नहरी पानी किसानों के खेतों तक पहुँचा रहे हैं।”

मान सरकार के कदम से कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

गौरतलब है कि जब पंजाब के ग्रामीण इलाके नई सड़कों के माध्यम से गांवों से जुड़ जाएंगे, तो तस्वीर पूरी तरह से बदल जाएगी। CM Bhagwant Mann के इस एक कदम से जहां कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। वहीं दूसरी ओर इससे जनजीवन सामान्य हो सकेगा। बेहतर कनेक्टिविटी से परिवहन सुविधा बढ़ेगी। स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी सुविधाएं भी बढ़ेंगी जिससे जनता का जीवन आसान हो सकेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 5, 2026

Rashifal 6 March 2026

मार्च 5, 2026

Punjab News

मार्च 5, 2026

Punjab News

मार्च 5, 2026

कल का मौसम 6 March 2026

मार्च 5, 2026

Heat Alert 6 March 2026

मार्च 5, 2026