---Advertisement---

पिछले 4 सालों में CM Bhagwant Mann सरकार ने रचे कई नए कीर्तिमान, राज्यवासियों को मिल रहा है जबरदस्त फायदा; जानें डिटेल

CM Bhagwant Mann: पिछले 4 सालों में आप सरकार नए कीर्तिमान हासिल कर रही है। पंजाब सरकार की अगुवाई में हर क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 29, 2026 4:06 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पिछले 4 सालों में आप सरकार नए कीर्तिमान हासिल कर रही है। CM Bhagwant Mann की अगुवाई में हर क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक हर जगह राज्यवासियों को फायदा पहुंच रहा है। इसके अलावा राज्य में नशे और अपराध के खिलाफ लगाम लगाई जा रही है। बता दें कि पंजाब सरकार राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई कंपनियों को बुला रही है, ताकि अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सके। साथ ही बड़ी-बड़ी कंपनियां पंजाब में निवेश करने के इच्छुक है। इसी बीच आप पंजाब ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो को शेयर किया है।

CM Bhagwant Mann सरकार ने रचे कई नए कीर्तिमान

आप पंजाब ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “2022 से पहले, भ्रष्ट सरकारों के शासनकाल में, पंजाब में बेरोजगारी और नशाखोरी चरम पर थी। फिर मान सरकार सत्ता में आई और उसने पंजाब को ‘जीवंत पंजाब’ में बदलने का मिशन लेकर कदम रखा। महज चार वर्षों में, उसने अपनी पहलों के माध्यम से इसे अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श बना दिया।

सभी के सहयोग से यह विकास इसी तरह जारी रहेगा”। बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 में होने है। उससे पहले ही आप ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके साथ आप के मंत्री और विधायक लगातार लोगों से संवाद और अपने कार्यों को लोगों के सामने पेश कर रहे है।

शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं में आया बदलाव

सरकार ने सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाया गया, शिक्षकों को ट्रेनिंग दी गई और छात्रों के लिए आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गईं। “स्कूल ऑफ एमिनेंस” जैसे प्रोजेक्ट भी इसी दिशा में एक अहम कदम माने जा रहे हैं। इसके अलावा मोहल्ला क्लीनिक मॉडल को पंजाब में तेजी से लागू किया गया। इन क्लीनिकों के जरिए आम लोगों को मुफ्त और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को फायदा मिला है। साथ ही राज्य के लोगों को 10 लाख रूपये का कैशलेश इलाज की भी सुविधा दी जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 25, 2026

Arvind Kejriwal

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Rashifal 26 May 2026

मई 25, 2026