---Advertisement---

CM Bhagwant Mann सरकार का सराहनीय कदम, इस स्कीम के तहत जारी किए गए 22 करोड़ से अधिक रूपये; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य के लोगों की मदद करने में लगी हुई है। ताकि उन्हें सभी प्रकार की जरूरी सुविधाए मिल सके।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 28, 2025 3:52 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य के लोगों की मदद करने में लगी हुई है। ताकि उन्हें सभी प्रकार की जरूरी सुविधाए मिल सके। इसी बीच सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार15 जिलों के 4,443 लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई। प्रत्येक लाभार्थी को 51,000 रुपये सीधे डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए। आशीर्वाद योजना के तहत इस धनराशि को ट्रांसफर किया गया है। इसकी जानकारी खुद आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर की है। जो दिखाता है कि कैसे सीएम मान सरकार राज्य के लोगों की मदद करने में लगी हुई है।

इस स्कीम के तहत जारी किए गए 22 करोड़ से अधिक रूपये

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि समाज कल्याण के लिए सम्मान, आशीर्वाद योजना की सराहनीय पहल पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के अंतर्गत 22.66 करोड़ रुपये जारी किया गया। विभिन्न जिलों में यह धनराशि वितरित की गई है। जिसमे अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, पटियाला, पठानकोट, रूपनगर, मोहाली, संगरूर और मालेरकोटला जैसे जिले शामिल है।

माना जा रहा है कि इससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होने की उम्मीद है। पारदर्शी और समय पर वितरण सुनिश्चित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाती है।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में तेजी से विकास कर रहे है पंजाब

जानकारी के मुताबिक सीएम भगवंत मान सरकार ने आशीर्वाद योजना के तहत राज्य सरकार निम्न आय वर्ग से संबंधित परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई ह, जो अपने आप में एक सराहनीय कदम है। इसके अलावा बीते दिन मान सरकार ने दिखा दिया है कि सही समय पर साफ़ नीयत से बनाई गई नीतियाँ ही कारगर होती हैं। बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिल रही सहायता राशि सिर्फ़ लोगों के लिए पैसा नहीं, बल्कि एक आश्वासन है। “मान सरकार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद करके अपना फ़र्ज़ निभाया है।” इसके अलावा पंजाब सरकार शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर व्यवसाय तक हर क्षेत्र में सराहनीय कदम उठाया जा रहा है। ताकि राज्य के लोगों की मदद की जा सके।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026