---Advertisement---

CM Bhagwant Mann सरकार का ऐतिहासिक कदम, कैबिनेट मंत्री ने ज़रूरतमंद परिवारों को बांटे आवासीय प्लॉट; जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब सरकार हर क्षेत्र में जबरदस्त कार्य कर रही है, जो अन्य राज्यों के लिए एक मिसाल साबित हो रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 29, 2025 4:03 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: जब से पंजाब में आप सरकार आई है, उसके बाद से ही राज्य में तेजी से विकास हो रहा है। जरूरतमंदों, महिलाओं को सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान की जा रही है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य और रोजगार से लेकर व्यवसाय तक हर क्षेत्र में तेजी से विकास किया जा रहा है। इसी बीच पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने ने पटियाला ग्रामीण क्षेत्र के पेधनी खुर्द गाँव में 31 ज़रूरतमंद परिवारों को मान सरकार की ओर से 5-5 मरले के आवासीय प्लॉट सौंपे। ताकि उन गरीब परिवार के पास भी उनके सपनों का घर रह सके।

कैबिनेट मंत्री ने ज़रूरतमंद परिवारों को बांटे आवासीय प्लॉट

दरअसल आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “जन कल्याण के लिए मान सरकार का ऐतिहासिक कदम!! आज कैबिनेट मंत्री AAP balbir ने पटियाला ग्रामीण क्षेत्र के पेधनी खुर्द गाँव में 31 ज़रूरतमंद परिवारों को मान सरकार की ओर से 5-5 मरले के आवासीय प्लॉट सौंपे।

गाँव के विकास कार्यों के लिए पंचायतों को करोड़ों रुपये के चेक भी दिए गए। गाँव के लोगों ने मान सरकार का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया”। साथ ही उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि आज घमरूदा, ललोदा, रोहटी मोड़, हियाना कलां, शामला, कंसुआ कलां, धनौरा, करियर एन्क्लेव, माजरी अकालियां, कालवा, कसियाना और कर्मगढ़ में विकास कार्यों के लिए धनराशि जारी की गई। गलियाँ-नालियाँ, 5 साल की गारंटी वाली सड़कें, खेल के मैदान, कच्चे मकानों के लिए सहायता, सीवरेज और सौंदर्यीकरण के कार्य तेज़ी से चल रहे हैं।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में गरीबों को मिल रहा है उनका घर

गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में हर वर्ग के लोगों को फायदा पहुंच रहा है। हाल ही में आए बाढ़ से कई गांव पूरी तरह से तबाह हो गए थे। बड़ी संख्या में किसानों को नुकसान पहुंचा था। जिसे देखते मान सरकार ने मुआवजा देने का ऐलान किया था। और धीरे-धीरे किसानों को मुआवजा भी दिया जा रहा है। जो दर्शाता है कि कैसे राज्य के लोगों के मदद के लिए सीएम भगवंत मान सरकार आगे है। इसके साथ ही अन्य वर्ग के लोगों को भी जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026