---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: गुरुओं का अपमान करने वाले फर्जी वीडियो पर आप ने कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा के खिलाफ खोला मोर्चा; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: गुरुओं का अपमान करने वाले फर्जी वीडियो को साझा करने के विरोध आप ने कांग्रेस नेताओं के खिलाप मोर्चा खोल दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 10, 2026 6:15 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: गुरुओं का अपमान करने वाले फर्जी वीडियो को साझा करने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गौरतलब है पंजाब सरकार में मंत्री मोहिंदर भगत ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने कैबिनेट मंत्री ने इस मामले पर विपक्ष की कड़ी निंदा की है। फर्जी वीडियो को लेकर आप पार्टी ने प्रदर्शन किया। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

आप ने कांग्रेस नेताओं ने खिलाफ खोला मोर्चा

गुरुओं का अपमान करने वाले फर्जी वीडियो को साझा करने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने भुलथ में कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा के घर के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों को गुमराह करने और भड़काने के लिए गुरु साहिब का अपमान किया गया है, जिसका बदला लिया जाना चाहिए। राहुल गांधी और पूरी पंजाब कांग्रेस को सिख समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। इसके अलावा आप पार्टी ने कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने विपक्ष की कड़ी निंदा की। वे कांग्रेस नेता प्रगत सिंह के घर के बाहर फर्जी वीडियो के जरिए गुरु साहिबान के अपमान के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।

पंजाब सरकार में मंत्री मोहिंदर भगत ने कांग्रेस पर कसा तंज

पंजाब सरकार में मंत्री मोहिंदर भगत ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि “कांग्रेस पार्टी की खोखली मानसिकता हमेशा से यही रही है: जब राजनीति विफल हो जाए, तो फर्जी वीडियो जारी कर दो! लेकिन गुरुओं के नाम पर ऐसा कैसे किया जा सकता है?

इस “घटिया और तुच्छ मानसिकता” के विरोध में आम आदमी पार्टी ने जालंधर में प्रगात सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुरु साहिबान की गरिमा के विरुद्ध ऐसे कृत्य कभी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे! राहुल गांधी और पूरी पंजाब कांग्रेस को सिख समुदाय से माफी मांगनी चाहिए”!

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026