CM Bhagwant Mann: पंजाब की राजनीति में एक बार फिर सियासी गर्मी बढ़ती नजर आई जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोहाली में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों पर पंजाब के हितों की अनदेखी करने और जनता को गुमराह करने के आरोप लगाए।
इस प्रदर्शन को लेकर प्रदेश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। दरअसल CM Bhagwant Mann के कथित वीडियो मामले में अकाल तख्त साहिब से हुकमनामा जारी किया गया था। जिसके बाद सियासत गरमा गई है।
शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के दफ्तरों के सामने आप का विरोध प्रदर्शन
आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब-विरोधी शिरोमणि अकाली दल-बीजेपी मुर्दाबाद!! कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने मोहाली में शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के दफ्तरों के सामने, CM Bhagwant Mann को बदनाम करने की नापाक साज़िश के ख़िलाफ़ ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
ਪੰਜਾਬ ਵਿਰੋਧੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ-ਭਾਜਪਾ ਮੁਰਦਾਬਾਦ !!
CM ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੂੰ ਬਦਨਾਮ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਕੋਝੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਰਚਣ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅਤੇ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਅੱਗੇ ਮੋਹਾਲੀ ਵਿਖੇ ਕੈਬਿਨੇਟ ਮੰਤਰੀ @HarpalCheemaMLA ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ। ਪੰਜਾਬੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅਤੇ… pic.twitter.com/OG3VBueSEK
— AAP Punjab (@AAPPunjab) June 20, 2026
पंजाब के लोग शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी की चालों से अच्छी तरह वाकिफ़ हैं और पंजाब में उनकी चालों को कभी कामयाब नहीं होने देंगे”। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने बरनाला में शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के खिलाफ़ ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
क्या है पूरा मामला?
पंजाब के CM Bhagwant Mann के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कथित फर्जी वीडियो को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी ने इसे भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल की सोची-समझी साजिश करार दिया है। वहीं आज पार्टी की तरफ से जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
जिसका फोटो-वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। बताते चले कि पंजाब में 2027 के शुरूआत में ही विधानसभा चुनाव होने है। जिसे देखते हुए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है।
