---Advertisement---

गुजरात के जाम जोधपुर में CM Bhagwant Mann की हुंकार! AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल संग जनसभा संबोधित कर बताई सरकार की उपलब्धियां

CM Bhagwant Mann ने आज पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ गुजरात के जाम जोधपुर में जनसभा संबोधित कर हुंकार भरी है। इस दौरान उन्होंने पिछले 4 वर्षों में पंजाब सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 27, 2026 1:27 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: गुजरात के जाम जोधपुर में आज सियासी हो-हल्ला मचा नजर आया। इसकी वजह रही आम आदमी पार्टी की जनसभा जिसमें अरविंद केजरीवाल के साथ सीएम भगवंत मान ने भी शिरकत की है। सीएम भगवंत मान ने इस दौरान बीजेपी का गढ़ कहे जाने वाले गुजरात की धरती से हुंकार भरा है।

मुख्यमंत्री ने पंजाब में आप सरकार द्वारा पिछले 4 वर्षों में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि कैसे आज पंजाब के किसान सरकारी योजनाओं से जुड़कर रंगला पंजाब की नींव मजबूत कर रहे हैं। इससे इतर सीएम भगवंत मान ने पंजाब में स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं के विस्तार पर भी प्रकाश डाला है।

जाम जोधपुर में CM Bhagwant Mann ने भरी हुंकार!

आम आदमी पार्टी की जनसभा में सीएम भगवंत मान ने गुजरात की धरती जाम जोधपुर से हुंकार भरी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया।

सीएम भगवंत मान ने बताया कि “अब पंजाब के किसान रात में जागते नहीं, बल्कि अधिकारियों की तरह दिन में सम्मानपूर्वक अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। जनहित की यह नई लहर अब पंजाब से उठेगी और हर राज्य तक पहुंचेगी।”

रोजगार का जिक्र करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि “बिना किसी सिफारिश या पर्ची के दी गई 65 हजार से अधिक नौकरियां हमारी पारदर्शिता का प्रमाण हैं। पंजाब पुलिस और पटवारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर हर साल योग्य युवाओं की भर्ती करके हम एक ऐसा राज्य बना रहे हैं जो सुरक्षित और मेहनती दोनों है।”

मुख्यमंत्री ने इससे इतर भी स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य सुविधाओं के विस्तार का जिक्र कर लोगों को आप सरकार की उपलब्धि बताई है।

राज्य सरकार पर मुख्यमंत्री मान का करारा प्रहार

जाम जोधपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान ने स्थानीय राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीर साझा करते हुए सीएम मान लिखते हैं कि “जहां पंजाब में किसानों को नहर का पानी और निर्बाध बिजली मिली, वहीं गुजरात के किसान आज भी अपने बुनियादी हकों के लिए तरस रहे हैं। पंजाब की जनता ने इन लुटेरों को सत्ता से हटाकर इतिहास रचा, अब बारी गुजरात की है। मुझे पूरा विश्वास है कि गुजरात की जनता इस बार चुनाव में झाड़ू का बटन दबाकर बदलाव और ईमानदारी की नई कहानी लिखेगी।”

पंजाब सीएम की ये तल्ख प्रतिक्रिया खूब सुर्खियों में है। इसको लेकर तमाम खबरें भी बन रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 27, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 27, 2026

Imran Khan

मार्च 27, 2026

CBSE Result 2026

मार्च 27, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 27, 2026