मजदूर दिवस पर पंजाब विधानसभा सत्र की विशेष कार्यवाही! CM Bhagwant Mann ने सदन को संबोधित कर साझा किए विचार; जानें

CM Bhagwant Mann ने आज मजदूर दिवस के अवसर पर पंजाब विधानसभा की विशेष सत्र की कार्यवाही को संबोधित किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने विचार साझा कर श्रमिकों के हित की बात दोहराई है।

CM Bhagwant Mann

Picture Credit: गूगल (सीएम भगवंत मान - सांकेतिक तस्वीर)

CM Bhagwant Mann: पंजाब वासियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। दरअसल, आज 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही चल रही है। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने विधानसभा की कार्यवाही को संबोधित किया है। मुख्यमंत्री ने कार्यवाही के दौरान सदन में मोबाइल यूज करने वाले कांग्रेस विधायकों पर निशाना भी साधा है। सीएम भगवंत मान ने कहा है कि आज सदन में मजदूरों के नाम पर डिबेट होगी। उनकी सुविधाओं और उनके लिए किए गए कार्यों पर चर्चा कर संशोधन करना पंजाब सरकार का लक्ष्य है।

विधानसभा की कार्यवाही में CM Bhagwant Mann का संबोधन

मजदूर दिवस पर आज पंजाब विधानसभा की विशेष सत्र की कार्यवाही जारी है। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने भी सदस्यों को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने सदन में हो-हल्ला मचा रहे विधानसभा सदस्यों को कहा कि आज मजदूर दिवस है। बेहतर है कि आज की चर्चा मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर है। इसके बाद फिर मानसून सत्र की कार्यवाही चलेगी तो सभी सवालों के जवान सरकार की ओर से दिए जाएंगे। मालूम हो कि सीएम भगवंत मान की सरकार ने मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूर समुदाय के सम्मान में पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया है। यही वजह है कि मजदूरों से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री की ओर से प्राथमिकता दी जा रही है।

सदन में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि का प्रस्ताव प्रस्तुत 

राज्य के मजदूरों और श्रमिकों के हित को ध्यान में रखते हुए सीएम भगवंत मान की सरकार ने आज अहम कदम उठाया है।

मंत्री तरुणप्रीत सोंद ने आज मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि का प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने सरकार के प्रस्ताव का खुले दिल से स्वागत किया है। सरकार का कहना है कि 69 वर्षों और 14 सरकारों के बाद, मान सरकार ने श्रमिकों और मजदूरों को सम्मान दिया है। मजदूर दिवस के अवसर पर विधानसभा में प्रस्तुत हुए प्रस्ताव को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। सीएम भगवंत मान की सरकार द्वारा लाए इस प्रस्ताव की खूब तारीफ भी हो रही है।

Exit mobile version