---Advertisement---

हर नागरिक को सेहतमंद रखकर ‘रंगला पंजाब’ बनाना है CM Bhagwant Mann का लक्ष्य, जानें सरकार की प्राथमिकता

CM Bhagwant Mann: रंगला पंजाब के जरिए लोगों को सभी जरूरी सुविधाएं दी जा रही है और इसके लिए लगातार प्रयास भी किया जाता है जो कहीं ना कहीं सरकार की सफलता को बखूबी बयां करने के लिए काफी है। हेल्थ कार्ड को सौंपते हुए मोहाली से आखिर क्या बोले मुख्यमंत्री।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 21, 2026 4:41 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: हर नागरिक को स्वस्थ एवं रंगला पंजाब का हिस्सा बनाने का प्रयास सरकार की तरफ से जारी है। ऐसे में सबसे ज्यादा जिस बात का ख्याल रखा जा रहा है वह है उनके स्वास्थ्य का जिसके लिए सीएम भगवंत मान की तरफ से लगातार एक के बाद एक मुहिम चलाए जा रहे हैं। वहीं इस सबके बीच एक बार फिर मोहाली में लाभार्थियों को हेल्थ कार्ड सौंपने के बाद मुख्यमंत्री की तरफ से क्या कहा गया है। आइए जानते हैं पूरी खबर और इसे लेकर सोशल मीडिया पर सीएम भगवंत मान ने लोगों को क्या संदेश दिया है।

सीएम मान ने दी 10 लाख तक के मुफ्त इलाज की बड़ी सुविधा

सीएम भगवंत मान ने कई तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में कहा, “आज मोहाली में ‘मुख्यमंत्री हेल्थ स्कीम कार्ड बांटने के कार्यक्रम’ के दौरान, हमने अपने विचार अपने लोगों के साथ शेयर किए… पंजाबियों को अच्छी हेल्थ सुविधाएं देना हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है…आज लाभार्थियों को हेल्थ कार्ड सौंपे गए हैं, जिससे अब हर परिवार को 10 लाख तक के मुफ्त इलाज की बड़ी सुविधा मिलेगी।” इस हेल्थ कार्ड के तहत सरकारी अस्पताल के साथ-साथ प्राइवेट अस्पताल में भी सरकार की तरफ से इलाज मिल रहा है।

कैसे रंगला पंजाब की दिशा में हो रहा CM Bhagwant Mann की तरफ से काम

सीएम भगवंत मान ने आगे कहा कि “समारोह में आम लोगों ने भी सरकार के इस कदम की तारीफ की… हमारा लक्ष्य हर नागरिक को सेहतमंद रखकर ‘रंगला पंजाब’ बनाना है…क्रांति जिंदाबाद!” मुख्यमंत्री की तरफ से हर संभव स्वास्थ्य को लेकर अलग-अलग मुहीम चलाया जा रहा है और इस हेल्थ सुविधा का लाभ लोग उठा सके इसके लिए प्रयासरत है। हेल्थ कार्ड के जरिए छोटी बड़ी सभी बीमारियों का फ्री इलाज संभव हो सका है और लोगों को पैसों जरूरत नहीं पड़ती है। मजबूरी और गरीबी में पैसे की कमी की वजह से किसी का इलाज अस्पताल में रोका नहीं जा सकता है।

सीएम भगवंत मान ने रंगला पंजाब की नीति नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य को बताया है

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 14, 2026

Bihar Boat Tragedy

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026