---Advertisement---

‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ आयोजन में शामिल लोगों की भक्ति देख CM Bhagwant Mann हुए स्तब्ध, बताया एकजुटता को पंजाब की सबसे बड़ी ताकत

CM Bhagwant Mann: एक शाम भगवान शिव के नाम कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आखिर मुख्यमंत्री की तरफ से क्या कहा गया है। आइए जानते हैं पूरी खबर। इस दौरान उन्होंने कई झलकियों को भी शेयर किया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 29, 2026 5:05 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री ने इसे लेकर अपने भाव व्यक्त करते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की भीड़ की तस्वीर भी शेयर की है। अपनी पत्नी के साथ इस कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद सीएम भगवंत मान ने बताया कि लोगों की भीड़ और पंजाब के लोगों के बीच उत्साह देखकर उन्होंने खुद को सौभाग्यशाली बताया है। इसके साथ ही पंजाब को गुरुओं और संतों की धरती बताते हुए नजर आए हैं। आइए जानते हैं इस खास मौके पर शिरकत करने के बाद सीएम भगवंत मान ने लोगों को क्या संदेश दिया है।

CM Bhagwant Mann ने क्यों खुद को कहा सौभाग्यशाली

सीएम भगवंत मान ने x प्लेटफार्म पर एक शाम भगवान शिव के नाम कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद कई तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में कहा, “मैं सौभाग्यशाली था कि मुझे पटियाला की पवित्र भूमि पर आयोजित एक शाम भगवान शिव के नाम कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। भगवान शिव की भक्ति में लीन लोगों का प्रेम और उत्साह देखकर मेरा मन आध्यात्मिक शांति से भर गया।” उन्होंने भगवान शिव को लेकर अपना अध्यात्म रुक जाहिर करते हुए दिखे और खुद को सौभाग्यशाली बताया है।।

सीएम मान ने पंजाब की ताकत को लेकर क्या कहा

इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने आगे कहा कि पंजाब की धरती गुरुओं, पीरों और संतों की धरती है, जहां हमेशा प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश दिया जाता है। हमारी एकजुटता ही पंजाब की सबसे बड़ी ताकत है… आइए, भगवान शिव के आशीर्वाद से पंजाब को और अधिक समृद्ध और खुशहाल बनाने का संकल्प लें। हर हर महादेव कहते हुए सीएम मान ने लोगों को इस खास मौके पर एकजुटता का संदेश दिया और बताया कि पंजाब के लिए भाईचारा और प्रेम सर्वोपरि है। इस कार्यक्रम में जुटी हुई भीड़ को देखने के बाद मुख्यमंत्री ने खुद को खुशनसीब बताया है और कहा यह काफी खास पल था।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Gyanesh Kumar

सितम्बर 26, 2026