---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने विदेशी ड्रग कार्टेल का किया भंडाफोड़, 3 आरोपी समेत कई किलोग्राम ड्रग्स बरामद; जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: नशे के रोकथाम के लिए सीएम भगवंत मान सरकार लगातार एक्शन मोड में है। जिसने ड्रग्स तस्करों की टेंशन बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 11, 2025 3:15 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: ड्रग्स के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। गौरतलब है कि नशे के रोकथाम के लिए सीएम भगवंत मान सरकार लगातार एक्शन मोड में है। पुलिस को कार्रवाई की खुली छूट दी गई है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। इशी बीच मृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल पुलिस ने बड़े और बहुआयामी अभियान में विदेशी तस्करों से जुड़े एक संगठित सीमा पार ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है। जिसमे कई किलोग्राम ड्रग्स बरामद किए गए है। साथ ही 3 आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल से शेयर की थी।

नशे के खिलाफ अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े और बहुआयामी अभियान में विदेशी तस्करों से जुड़े एक संगठित सीमा पार ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने 4.083 किलोग्राम से अधिक मेथम्फेटामाइन (ICE) और 1.032 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियानों के परिणामस्वरूप पाकिस्तान और विदेशों में तस्करों के साथ व्हाट्सएप के जरिए समन्वय करने वाले तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है”।

एनडीपीएस अधिनियम के तहत पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

अमृतसर के गेट हकीमा पुलिस स्टेशन और छेहरटा पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई हैं। नेटवर्क के संपर्क सूत्र का पता लगाने के लिए जांच जारी है।Punjab Police Ind अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोहों की जड़ों पर प्रहार करने और एक सुरक्षित, नशामुक्त पंजाब सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 19, 2026

Punjab News

अक्टूबर 19, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 19, 2026

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026