---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के साथ मिलकर पंजाब के शिक्षा मंत्री ने बदल दी तस्वीर, एजुकेशन में महाराष्ट्र और दिल्ली को पछाड़ बना नंबर 1

CM Bhagwant Mann: पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के बाद देश में नए माइलस्टोन को पाने वाले मान सरकार की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। आइए जानते हैं कैसे कीर्तिमान स्थापित किया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 2, 2026 4:21 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: शिक्षा के क्षेत्र में लगातार पंजाब बेहतर करने के जुनून में रहा है। ऐसे में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के साथ मिलकर सीएम भगवंत मान एक नई बुलंदी को हासिल करने में कामयाब हुए। निश्चित तौर पर पिछले कुछ समय से सरकारी स्कूल के विकास पर काफी ज्यादा ध्यान दिया जा रहा था और यही वजह है कि जहां पहले देश में 27वें नंबर पर पंजाब आता था वह अब टॉप पर पहुंच गया है। शिक्षा के मामले में पंजाब नंबर 1 है। सीएम भगवंत मान देश में एक नई कहानी लिखने के लिए तैयार है। 4 साल के कार्यकाल में राज्य में यह परिवर्तन निश्चित तौर पर सराहनीय है।

सरकारी स्कूल का कायाकल्प करने में अडिग रहे हैं CM Bhagwant Mann

सरकारी स्कूल का कायाकल्प करने में सीएम भगवंत मान कभी भी पीछे नहीं रहे और इसके साथ शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने हर स्कूल का दौरा किया। इस दौरान टीचर्स पर कड़ी निगरानी रखने के साथ-साथ शिक्षा का प्रचार हो सके और बच्चों को फायदा मिल सके इसके लिए लगातार ध्यान देते रहे। सरकारी स्कूल की तस्वीर बदलने के साथ-साथ बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट क्लासरूम और शानदार नतीजे ने क्या पहचान दिलाई है। कभी शिक्षा रैंकिंग में देश में 27 नंबर पर था वह अब नंबर 1 बन चुका है।

देखें कैसे सीएम मान ने किया कमाल

सीएम भगवंत मान के साथ मिलकर पंजाब के शिक्षा मंत्री ने सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सरकारी स्कूल के लाखों बच्चों के सपनों को पंख दिया है। नीति आयोग शिक्षा गुणवत्ता रिपोर्ट 2026 की बात करें तो महाराष्ट्र, दिल्ली जैसे राज्यों के पीछे छोड़ते हुए पंजाब पहला स्थान हासिल कर लिया। इसे लेकर x चैनल से कहा गया, “एक मंत्री से यही उम्मीद की जाती है। पोर्टफोलियो कोई सनक नहीं है, यह सबसे अच्छे तरीके से सेवा करने की ज़िम्मेदारी है। हमारी पार्टी में ऐसे मंत्रियों को देखकर गर्व होता है। बधाई हो हरजोत सिंह बैंस जी। 27वें रैंक से 1वें रैंक पर लाने का काम सच में तारीफ़ के काबिल है।”

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rashifal 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026