---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी अभियान के 370 दिन पूरे, 52 हजार से अधिक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस ने मोर्चा खोल रखा आलम यह है कि हर दिन बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 7, 2026 1:31 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस ने मोर्चा खोल रखा आलम यह है कि हर दिन बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। आलम यह है कि विभाग की तरफ से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नशे के खिलाफ जारी अभियान के 370 दिन पूरे हो चुके है और 52 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

इसके अलावा विभाग की तरफ से बड़ी संख्या में ड्रग्स की बरामदगी की जा रही है। सबसे खास बात है कि इससे राज्य के लोगों को जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है। इसी बीच पुलिस ने 97 नशीले पदार्थों के तस्करों को पकड़ा गया और उनसे 551 ग्राम हेरोइन और 1.9 किलोग्राम अफीम बरामद की गई है। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल पर दी है।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन 

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि “नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 97 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 551 ग्राम हेरोइन, 1.9 किलोग्राम अफीम, 435 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 28,850 रुपये की नशीले पदार्थों की रकम बरामद की। 40 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया”।

पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 97 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। 370 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या- 52428 हो गई है।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस को पहुंचा फायदा

दी जानकारी के अनुसार 97 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार, कुल जब्त हेरोइन -551 ग्राम,  कुल जब्त अफीम: 1.9 किलोग्राम
कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 435, बरामद नशीले पदार्थों की कुल रकम – 28850 रुपये,  370 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या -52,428 हो गई है। एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को रोककर जांच की। 40 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया। गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में राज्य में नशे के खिलाफ रोक लग गई है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026