---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: बटाला ग्रेनेड हमले पर पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तीसरे आरोपी पर कसा गया शिकंजा, जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: बटाला ग्रेनेड हमले के मामले में पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। वहीं एक आरोपी पर भी शिकंजा कसा गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 8, 2026 2:08 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस लगातार एक्शन मोड़ पर है। इसी बीच बटाला ग्रेनेड हमले के मामले में पंजाब पुलिस को एक एक बड़ी कामयाबी मिली है। जालंधर की काउंटर इंटेलिजेंस और बटाला पुलिस ने मिलकर चलाए गए एक ऑपरेशन में हमले में शामिल तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह आरोपी ISI समर्थित एक आतंकी मॉड्यूल का सदस्य है, जिसे कथित तौर पर पुर्तगाल में रहने वाला BKI का मास्टरमाइंड चलाता है। मालूम हो कि इससे पहले अमृतसर पुलिस ने बॉर्डर पार से होने वाले आतंकी माड्यूल का भांडाफोड़ किया है।

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “बटाला ग्रेनेड हमले के मामले में एक बड़ी कामयाबी मिली है। जालंधर की काउंटर इंटेलिजेंस और बटाला पुलिस ने मिलकर चलाए गए एक ऑपरेशन में हमले में शामिल तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह आरोपी ISI समर्थित एक टेरर मॉड्यूल का सदस्य है, जिसे कथित तौर पर पुर्तगाल में बैठा BKI का मास्टरमाइंड चलाता है। शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी, मॉड्यूल के दूसरे सदस्यों के साथ मिलकर, पुर्तगाल में बैठे अपने हैंडलर के कहने पर 01-08-2026 को बटाला की अर्बन एस्टेट पुलिस पोस्ट पर हुए हमले में शामिल था”।

CM Bhagwant Mann के प्रयासों का दिखा असर

आगे दी जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद, आरोपी छिप गया और कथित तौर पर पूरे पंजाब में पुलिस ठिकानों पर इसी तरह के हमलों की योजना बना रहा था। पूरे आतंकी नेटवर्क का पता लगाने, विदेशी हैंडलर्स और स्थानीय मददगारों की पहचान करने, और साज़िश से जुड़े सभी कनेक्शनों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है। पंजाब पुलिस इंडिया पंजाब में आतंकी नेटवर्क को खत्म करने, संगठित अपराध को रोकने और शांति, सुरक्षा व जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengaluru Viral News

सितम्बर 5, 2026

Ujjal Bhuyan

सितम्बर 5, 2026

Chirag Paswan

सितम्बर 5, 2026

US Iran War

सितम्बर 5, 2026

Keralam Accident

सितम्बर 5, 2026

Punjab News

सितम्बर 4, 2026