CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन से हड़कंप, 90 से अधिक ड्रग्स तस्करों पर कसा गया शिकंजा, जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। बड़ी संख्या में छापेमारी की जा रही है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। गौरतलब है कि पुलिस द्वारा बड़ी संख्या में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। बता दें कि नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत अभी तक 65 हजार से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी है। वहीं हर रोज बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।

गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे और अपराध के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। पंजाब पुलिस ने 91 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 1.1 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल पर दी है।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “नशीले पदार्थों के नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने 91 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1.1 किलोग्राम हेरोइन, 476 नशीली गोलियां और 5,100 रुपये बरामद किए।

तीन व्यक्तियों को परामर्श दिया गया और उन्हें नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 91 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। 461 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 66841 हो गई है”।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

दी जानकारी के अनुसार “पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 91 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार, कुल हेरोइन ज़ब्त – 1.1 किलोग्राम हो गई है। कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 476 हो गई है। कुल बरामद नशीले पदार्थों की रकम – 5100 रुपये है।

461 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 66,841 हो गई है। एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को रोककर जांच की। 3 लोगों को नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया”।

Exit mobile version