---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के जन्मदिन की खुशियां हुई दुगना! मासूम बच्चों संग केक काटने और ठिठोली की मनमोहक तस्वीर वायरल

CM Bhagwant Mann ने अपने जन्मदिन को और खास बनाते हुए सरकारी स्कूल के मासूम बच्चों के बीच पहुंचकर केक काटते हुए ठिठोली की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 18, 2025 12:05 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए बीते कल का दिन बेहद खास रहा। 17 अक्टूबर, 2025 को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे सीएम मान ने अपना दिन मासूम बच्चों के बीच बिताया। तरनतारन उपचुनाव में नामांकन के बाद चंडीगढ़ लौट रहे सीएम भगवंत मान सीथे जंडियाला के गांव सफीपुर में स्थित शहीद सरताज सिंह सरकारी स्कूल में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मासूम बच्चों संग केक काटते और ठिठेली करते हुए अपना खास दिन मनाया। बच्चों के बीच हंसते-खिलखिलाते सीएम मान की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल है और इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

मासूम बच्चों संग केक काटते CM Bhagwant Mann की तस्वीर वायरल

सीएम भगवंत मान ने बीते कल अपना खास दिन मासूम बच्चों संग मनाया। जन्मदिन पर बच्चों संग केक काटते और ठिठेली करते सीएम मान की तस्वीर उनके आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी की गई है।

तस्वीरों को साझा करते हुए सीएम भगवंत मान लिखते हैं कि “आज तरनतारन से लौटते समय हलका जंडियाला के गांव सफीपुर स्थित शहीद सरताज सिंह सरकारी स्कूल में मासूम बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया। इन परमात्मा रूपी बच्चों के प्यार ने जन्मदिन की खुशियों को दोगुना कर दिया। परमात्मा से प्रार्थना है कि वह बच्चों को हर खुशी प्रदान करे। वे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर राज्य और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें।”

सीएम भगवंत मान के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

बीते कल 17 अक्टूबर को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास बधाई संदेशों का तांता लगा रहा। सीएम मान के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल व कुमारी अतिशी, मनीष सिसोदिया समेत तमाम लोकसभा, राज्यसभा सांसदों और विधायकों, मंत्रियों ने अपनी शुभकामना दी। चहुंओर से आ रही शुभकामनाओं के प्रति सीएम मान ने आभार जताते हुए सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel Iran War

मार्च 5, 2026

Nagpur News

मार्च 5, 2026

Ind Vs Eng T20 World Cup 2026 SF

मार्च 5, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 4, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 4, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 4, 2026