---Advertisement---

पंजाब की महिलाओं को CM Bhagwant Mann ने कहा ‘शेरनी’, कैसे रक्षा बंधन पर माताओं और बहनों की खुशी में लगेगा चार चांद

CM Bhagwant Mann: पंजाब की महिलाओं को शेरनी बताते हुए आखिर सरकार की तरफ से क्या कहा गया और कैसे हर संभव प्रयास जारी है ताकि उन्हें मदद मिल सके। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 20, 2026 4:50 अपराह्न | Updated: अगस्त 20, 2026 5:41 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की महिलाओं को विकास के रास्ते पर प्रशस्त करने के लिए लगातार सरकार की तरफ से प्रयास जारी है। हर संभव उन्हें मदद मिल सके इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है। वहीं इस सबके बीच अब सीएम भगवंत मान ने बताया कि कैसे पंजाब के हर फील्ड में महिलाओं का दबदबा देखा जा रहा है और उन्हें शेरनी बताते हुए नजर आए हैं। सरकार ने कहा कि रक्षाबंधन के मौके पर पंजाब की माता बहनों को सरकार की तरफ से तोहफा प्रदान किया जाएगा जिसका इंतजार वे कर रही है। आइए जानते हैं सीएम मान की तरफ से महिलाओं को लेकर क्या बताया गया है।

राखी पर क्या सौगात देंगे सीएम मान

सीएम भगवंत मान ने x प्लेटफार्म पर कई तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि “आज धुरी में ‘तियास’ त्योहार के मौके पर हमने माताओं और बहनों के साथ खुशियां बांटीं… यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि 75.24 लाख माताओं और बहनों को मानदेय मिल चुका है और बाकी बहनों को भी रक्षा बंधन के त्योहार पर जल्द ही यह तोहफा मिल जाएगा।” पंजाब की महिलाओं को प्रदान किए जा रहे सत्कार योजना से सीएम भगवंत मान उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे में हजार और 1500 उनके खाते में डाले जा रहे हैं।

CM Bhagwant Mann ने पंजाब की महिलाओं को कहा शेरनी

सीएम भगवंत मान ने आगे कहा कि “आज हमारी बेटियां हर फील्ड में आगे बढ़कर ‘शेरनी’ बन रही हैं, वह सिर्फ ‘सोचने वाली’ नहीं रही है। हमारी सरकार महिलाओं की इज्ज़त और सम्मान पक्का करने और हर घर की महिला तक पहुंच आसान बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है।” जाहिर तौर पर सरकार के द्वारा लगातार प्रयास जारी है ताकि पंजाब की महिलाएं खुद को सुरक्षित और आत्मनिर्भर महसूस कर सके और अपने सपनों को उड़ान दे सके।

महिलाओं के लिए सीएम भगवंत मान की तरफ से उठाया जा रहा हर कदम सराहनीय है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 16, 2026

Donald Trump

सितम्बर 16, 2026

UPI Payment

सितम्बर 16, 2026

 Punjab News

सितम्बर 15, 2026

Punjab News

सितम्बर 15, 2026

Arvind Kejriwal

सितम्बर 15, 2026