CM Bhagwant Mann: पंजाब के युवाओं को उनके टैलेंट के दम पर नौकरी मिल सके और उन्हें कहीं भी सिफारिश या रिश्वत का सामना न करना पड़े इसके लिए सरकार की तरफ से हर संभव प्रयास किया जाता है। यह सच है कि युवाओं को आगे बढ़ने और उन्हें उनके टैलेंट पर नौकरी दिलाने के लिए लगातार सीएम भगवंत मान कोशिश कर रहे हैं। इस सब के बीच एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपनी बात करते हुए दिखे। युवाओं को भाई बताते हुए कहा कि हुए उनके साथ हर संभव खड़े हैं। छात्र अपनी मेहनत और लग्न में पीछे ना रहे तभी पंजाब का विकास हो सकता है।
70000 लोगों के लिए इस तरह मसीहा बने CM Bhagwant Mann
ਤੁਹਾਡੇ ਇਸ ਪੁੱਤ ਨੇ ਬਿਨਾਂ ਰਿਸ਼ਵਤ ਜਾਂ ਸਿਫ਼ਾਰਸ਼ 70,000 ਤੋਂ ਵੱਧ ਧੀਆਂ-ਪੁੱਤਾਂ ਦਾ ਭਵਿੱਖ ਸੰਵਾਰਿਆ ਹੈ। ਮੈਰਿਟ ਅਤੇ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਦੇ ਦਮ ‘ਤੇ ਅੱਜ ਆਮ ਘਰਾਂ ਦੇ ਬੱਚੇ ਵੱਡੇ ਅਫ਼ਸਰ ਬਣ ਰਹੇ ਹਨ। ਨੌਜਵਾਨੋ, ਤੁਸੀਂ ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਫ਼ਿਕਰ ਅਤੇ ਡਰ ਤੋਂ ਆਪਣੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਅਤੇ ਤਿਆਰੀ ਕਰੋ, ਤੁਹਾਡਾ ਇਹ ਭਰਾ ਤੁਹਾਡੇ ਹੱਕਾਂ ਦੀ ਰਾਖੀ ਲਈ ਹਮੇਸ਼ਾ ਤੁਹਾਡੇ ਨਾਲ ਖੜ੍ਹਾ ਹੈ।
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) October 30, 2026
भगवंत मान ने x पोस्ट में कहा कि “आपके इस बेटे ने बिना किसी रिश्वत या सिफारिश के 70,000 से ज़्यादा बेटे-बेटियों का भविष्य संवारा है। आज मेरिट और ईमानदारी के दम पर आम घरों के बच्चे बड़े अधिकारी बन रहे हैं।” जाहिर तौर पर पंजाब में लोग अब बिना रिश्वत और पहचान के नौकरी पा रहे हैं और सरकार की वजह से ऐसा संभव हो सका। सरकारी नौकरी पाने के लिए किसी के पैसे देने की जरूरत नहीं है क्योंकि अगर आप में टैलेंट है तो आप अपने मेहनत के दम पर अपनी जगह बना सकते हैं और नौकरी हासिल कर सकते हैं।
नौजवानों को सीएम भगवंत मान ने दिया इस तरह साथ
इसे लेकर बात करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि “नौजवानों, आप बिना किसी चिंता या डर के पढ़ाई और तैयारी करें, आपका यह भाई आपके हक की रक्षा के लिए हमेशा आपके साथ खड़ा है।” पंजाब सरकार का यही कहना है कि बिना डर के पढ़ाई और अपनी मेहनत को जारी रखने वाले युवाओं को सरकार का हरसंभव साथ मिलेगा। उन्हें नौकरी भी मिलेगी। उनका भविष्य संभालने में सरकार उनके साथ खड़ी है और हर संभव मदद करेगी जिनके वह हकदार है।
जाहिर तौर पर नौकरी की दिशा में यह एक अद्भुत क्रांति है।
