---Advertisement---

70000 से ज्यादा युवाओं के भविष्य को CM Bhagwant Mann ने दी नई दिशा, कहा ‘आपका यह भाई हक की रक्षा के लिए…’

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार इस बात का खास ख्याल रख रही है कि अब राज्य में सरकारी नौकरी के लिए किसी को भी रिश्वत या फिर पहचान की जरूरत ना पड़े। जानिए पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 31, 2026 2:06 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के युवाओं को उनके टैलेंट के दम पर नौकरी मिल सके और उन्हें कहीं भी सिफारिश या रिश्वत का सामना न करना पड़े इसके लिए सरकार की तरफ से हर संभव प्रयास किया जाता है। यह सच है कि युवाओं को आगे बढ़ने और उन्हें उनके टैलेंट पर नौकरी दिलाने के लिए लगातार सीएम भगवंत मान कोशिश कर रहे हैं। इस सब के बीच एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपनी बात करते हुए दिखे। युवाओं को भाई बताते हुए कहा कि हुए उनके साथ हर संभव खड़े हैं। छात्र अपनी मेहनत और लग्न में पीछे ना रहे तभी पंजाब का विकास हो सकता है।

70000 लोगों के लिए इस तरह मसीहा बने CM Bhagwant Mann

भगवंत मान ने x पोस्ट में कहा कि “आपके इस बेटे ने बिना किसी रिश्वत या सिफारिश के 70,000 से ज़्यादा बेटे-बेटियों का भविष्य संवारा है। आज मेरिट और ईमानदारी के दम पर आम घरों के बच्चे बड़े अधिकारी बन रहे हैं।” जाहिर तौर पर पंजाब में लोग अब बिना रिश्वत और पहचान के नौकरी पा रहे हैं और सरकार की वजह से ऐसा संभव हो सका। सरकारी नौकरी पाने के लिए किसी के पैसे देने की जरूरत नहीं है क्योंकि अगर आप में टैलेंट है तो आप अपने मेहनत के दम पर अपनी जगह बना सकते हैं और नौकरी हासिल कर सकते हैं।

नौजवानों को सीएम भगवंत मान ने दिया इस तरह साथ

इसे लेकर बात करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि “नौजवानों, आप बिना किसी चिंता या डर के पढ़ाई और तैयारी करें, आपका यह भाई आपके हक की रक्षा के लिए हमेशा आपके साथ खड़ा है।” पंजाब सरकार का यही कहना है कि बिना डर के पढ़ाई और अपनी मेहनत को जारी रखने वाले युवाओं को सरकार का हरसंभव साथ मिलेगा। उन्हें नौकरी भी मिलेगी। उनका भविष्य संभालने में सरकार उनके साथ खड़ी है और हर संभव मदद करेगी जिनके वह हकदार है।

जाहिर तौर पर नौकरी की दिशा में यह एक अद्भुत क्रांति है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अक्टूबर 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 31, 2026

Neha Bora

अक्टूबर 31, 2026