---Advertisement---

CM Bhagwant Mann का सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कोटि-कोटि नमन, ‘नेशनल यूनिटी डे’ पर महान योगदान को किया याद

CM Bhagwant Mann: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पंजाब के मुख्यमंत्री की तरफ से खास संदेश लिखा गया। इस दौरान उन्हें किस तरह से श्रद्धांजलि देते हुए दिखे। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 31, 2026 12:54 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: देश को विकास की इस कड़ी तक पहुंचाने में कई नेताओं और हमारे पूर्वजों के महान योगदान का नतीजा है जो हमारे लिए हमेशा प्रेरणादाई रहने वाला है। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में लौह पुरुष के नाम से मशहूर सरदार वल्लभभाई पटेल भी शामिल है जिनकी जयंती पर आज देश उन्हें नमन करता हुआ नजर आ रहा है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी एक पोस्ट के जरिए न सिर्फ उन्हें याद किया बल्कि उनके महान योगदान का जिक्र करते हुए दिखे। उन्हें प्रेरणादाई बताते हुए नेशनल यूनिटी डे का जिक्र किया है। आइए जानते हैं आखिर सीएम भगवंत मान की तरफ से इसे लेकर क्या कहा गया है।

लौह पुरुष को CM Bhagwant Mann ने दी श्रद्धांजलि

सीएम भगवंत मान ने x प्लेटफार्म पर लिखा कि “भारत की एकता के निर्माता और ‘आयरन मैन’ के नाम से मशहूर सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन…।” लौह पुरुष के नाम से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले और भारत के इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर देश के हर एक नौजवान की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। उनके द्वारा पढ़ाए गए पाठ को प्रेरणादाई बताया जा रहा है।

नेशनल यूनिटी डे पर क्या बोले पंजाब के मुख्यमंत्री

इसके साथ ही पंजाब के सीएम मान ने आगे कहा कि “देश को एक करने और इसकी अखंडता बनाए रखने में उनका महान योगदान हमेशा हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा… आज ‘नेशनल यूनिटी डे’ के मौके पर आइए हम सब देश के भाईचारे को और मजबूत करने का संकल्प लें।” जाहिर तौर पर लोगों को एकता का पाठ पढ़ाने और अखंडता को बरकरार रखने की दिशा में काम कर रहे लौह पुरुष ने देश को जिस तरह से विकास की तरफ मोड़ा वह आने वाले कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहने वाला है। भारत के इतिहास में उनका नाम हमेशा दर्ज रहेगी।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 31, 2026

Neha Bora

अक्टूबर 31, 2026

Manisha Bhanwala

अक्टूबर 31, 2026

ISRO

अक्टूबर 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 30, 2026

Rain Alert 31 October 2026

अक्टूबर 30, 2026