---Advertisement---

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर CM Yogi Adityanath ने लोगों से की ये अपील, कहा ‘इस एकता दौड़ में सहभागी बनें…’

CM Yogi Adityanath: भारत के लौह पुरुष को श्रद्धांजलि देते हुए आखिर उनकी जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तरफ से लोगों को क्या संदेश दिया गया। किस तरह से खुद को संकल्पित होने के लिए कहा। जानिए पूरी डिटेल्स क्या।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 31, 2026 1:35 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: सरदार वल्लभभाई पटेल यानी लौह पुरुष के जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से भी लोगों से खास बातें की गई। इस दौरान स्पेशल पैगाम लिखा गया। एकता को समर्पित उनका जीवन निश्चित तौर पर हर किसी के लिए प्रेरणादाई है और ऐसे में उन्हें उनकी जयंती पर खास तरीके से सीएम योगी आदित्यनाथ ने याद किया। लोगों से एक खास अपील की है। जानिए पूरी खबर क्या है और किस तरह से 2017 से पहले और बात के उत्तर प्रदेश के हालात पर उन्होंने चर्चा की है।

उत्तर प्रदेश के विकास पर क्या बोले सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स प्लेटफार्म पर लिखा कि “राष्ट्रीय एकात्मता के लिए ‘भारत रत्न’ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया, उसे अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का पावन कर्तव्य है। किंतु वर्ष 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश में तुष्टीकरण, जातिवाद व परिवारवाद की राजनीति ने समाज को बांटने का कार्य किया और राष्ट्रीय एकात्मता की भावना को कमजोर कर सामाजिक समरसता को आघात पहुंचाया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने इस परिस्थिति को बदला।”

‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना पर क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे लिखा कि “हमने ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को सुशासन का आधार बनाकर सामाजिक समरसता को सुदृढ़ किया तथा श्रद्धेय सरदार पटेल जी की अमूल्य विरासत को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प से जोड़ा। इसी संकल्प को जन-जन की चेतना और आचरण में उतारने का सामूहिक अवसर है- श्रद्धेय सरदार पटेल जी की जयंती एवं ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’।”

CM Yogi Adityanath ने खुद को संकल्पित होने के लिए क्या कहा

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से यह भी कहा गया कि इस ‘एकता दौड़’ में सहभागी बनें। हमारा हर कदम राष्ट्र की अखंडता के प्रति समर्पण और ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’ के अटल संकल्प का प्रतीक बने।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 31, 2026

Neha Bora

अक्टूबर 31, 2026

Manisha Bhanwala

अक्टूबर 31, 2026

ISRO

अक्टूबर 31, 2026