CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार के द्वारा लगातार राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्टेट से नशे को खत्म करने के लिए मान सरकार ने ‘युद्ध नशे आं विरुद्ध’ मुहिम छेड़ी हुई है। जिसके 608वें दिन अभियान को फिर बड़ी सफलता मिली है। इसीलिए पंजाब पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इस खास जानकारी को पोस्ट करते हुए सार्वजनिक रुप से साझा किया है।
CM Bhagwant Mann सरकार के ‘युद्ध नशे आं विरुद्ध’ अभियान को मिली बड़ी सफलता
पंजाब पुलिस ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान में मिली बड़ी सफलता को सोशल मीडिया प्लटफॉर्म एक्स पर साझा किया है। इसके साथ ही कैप्शन में सफलता और एक्शन की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘पंजाब |
देखें पोस्ट
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝟔𝟎𝟖 𝐃𝐚𝐲𝐬 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown on drug networks, Punjab Police arrested 106 drug smugglers and recovered 440 grams of heroin, 400 grams of opium, 108 intoxicant pills, and ₹22,900 in drug money.
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) October 31, 2026
‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के 608 दिन @ANTFPunjab नशीले पदार्थों के नेटवर्क के खिलाफ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने 106 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 440 ग्राम हेरोइन, 400 ग्राम अफीम, 108 नशीली गोलियां और नशीले पदार्थों की बिक्री से कमाए गए 22900 रुपये बरामद किए हैं।’
‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा
‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान की शुरुआत 1 मार्च 2025 से हुई है। पंजाब की आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में इस मुहिम को शुरु किया गया। इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए पंजाब के 13,000 से अधिक गांवों में 1.25 लाख से ज्यादा स्थानीय वॉलिंटियर्स लगे हुए हैं। अभी तक नशे की लत में पड़े 90 हजार से ज्यादा लोगों का इलाज नशा मुक्ति केन्द्रों में हो चुका है। वहीं, नशा तस्करों की 74 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को जब्त किया जा चुका है। पंजाब पुलिस ने 81000 से ज्यादा नशा तस्करों को पकड़ा है।







