CM Bhagwant Mann पंजाब के बच्चों को ‘वर्ल्ड-क्लास पढ़ाई’ देने के लिए हैं प्रतिबद्ध, अकेले लुधियाना में दिखा NEET और JEE में शिक्षा क्रांति का नतीजा

CM Bhagwant Mann: शिक्षा को लेकर हर एक बच्चे जागरुक हो सके और उन्हें वर्ल्ड क्लास पढ़ाई मिल सके इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं मुख्यमंत्री की तरफ से क्या कहा गया है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब में शिक्षा की ज्योति जगाने मे मुख्यमंत्री की तरफ से कोई भी लापरवाही नहीं बरती जा रही है। हर तरफ इस दिशा में क्रांति आ सके इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।वहीं इस सब के बीच छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए सीएम भगवंत मान लगातार प्रतिबद्ध नजर आ रहे हैं और खुद उन्होंने इस बारे में लोगों को जानकारी दी और बताया कि कैसे वर्ल्ड क्लास पढ़ाई देने के लिए उनके तरफ से चौतरफा प्रयास किया जा रहा है। आइए जानते हैं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर उन्होंने क्या कहा है जो जाहिर तौर पर चर्चा में है।

वर्ल्ड-क्लास शिक्षा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध CM Bhagwant Mann की पहल

सीएम भगवंत मान ने कई तस्वीरों को शेयर करते हुए x पर कैप्शन में कहा, “आज लोहारा (लुधियाना) के सरकारी प्राइमरी स्कूल में एक नए ब्लॉक का उद्घाटन हुआ… मैं ‘वर्धमान टेक्सटाइल ग्रुप’ को 5 करोड़ रुपये की लागत से 18 नए क्लासरूम और 3 स्टाफ रूम बनाने के लिए दिल से धन्यवाद देता हूं… हमारी कोशिशों से लुधियाना में 16 ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’, 11 ‘स्कूल ऑफ ब्रिलिएंस’ और 35 ‘स्कूल ऑफ हैप्पीनेस’ बन चुके हैं… जल्द ही मिलरगंज और डिवीजन नंबर 3 में 2 नए ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ भी जनता को समर्पित किए जाएंगे।”

कैसे सीएम भगवंत मान ने की लुधियाना की तारीफ

इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने बताया कि “इस शिक्षा क्रांति का नतीजा यह है कि अकेले लुधियाना में सरकारी स्कूलों के 146 बच्चों ने NEET और 42 ने JEE (मेन्स और एडवांस) पास करके न्याय किया है। हम पंजाब के बच्चों को वर्ल्ड-क्लास शिक्षा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।” जाहिर तौर पर सरकारी स्कूल के छात्रों ने पंजाब में नीट परीक्षा में जिस तरह का प्रदर्शन किया उसकी देशभर में चर्चा हो रही है और चौका देने वाली बात यह है कि देश का टॉपर भी पंजाब का है। सरकारी स्कूल की शिक्षा और व्यवस्था को खास बनाने के लिए लगातार सीएम भगवंत मन की तरफ से काम किया जा रहा है।

 

 

Exit mobile version