CM Bhagwant Mann : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली में आयोजित एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मिली भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है. भारत ने जापान को हराकर ये ट्रॉफी अपने नाम की है.आपको बता दें, खिलाड़ियों के इस बेहतरीन प्रदर्शन से पूरे देश में खुशी और गर्व का माहौल है. इस ऐतिहासिक जीत के मौके पर पूरी टीम, सपोर्ट स्टाफ और सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई दी जा रही है. इसी कड़ी में सीएम मान ने सभी को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने विचार साझा किए हैं.
CM Bhagwant Mann ने ‘एशियन चैंपियंस ट्रॉफी’ की भारत जीत पर दिया बड़ा बयान
सीएम मान ने एक्स पर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, ‘मोहाली की पावन धरती पर, ‘एशियन चैंपियंस ट्रॉफी’ के रोमांचक फाइनल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक खिताब अपने नाम किया. हमारे खिलाड़ियों की इस शानदार और दमदार जीत ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है. इस यादगार जीत के लिए पूरी टीम, सपोर्ट स्टाफ और सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई.’
देखें पोस्ट
ਮੁਹਾਲੀ ਦੀ ਪਵਿੱਤਰ ਧਰਤੀ ‘ਤੇ ‘ਏਸ਼ੀਅਨ ਚੈਂਪੀਅਨਜ਼ ਟਰਾਫ਼ੀ’ ਦੇ ਰੋਮਾਂਚਕ ਫ਼ਾਈਨਲ ਵਿੱਚ ਸਾਡੀ ਟੀਮ ਇੰਡੀਆ ਨੇ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਦਿਆਂ ਇਤਿਹਾਸਕ ਖਿਤਾਬ ਆਪਣੇ ਨਾਮ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਸਾਡੇ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਦੀ ਇਸ ਬਿਹਤਰੀਨ ਅਤੇ ਦਮਦਾਰ ਜਿੱਤ ‘ਤੇ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਦਾ ਸਿਰ ਮਾਣ ਨਾਲ ਉੱਚਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਸਮੁੱਚੀ ਟੀਮ, ਸਟਾਫ਼ ਅਤੇ ਸਾਰੇ ਦੇਸ਼ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਇਸ ਯਾਦਗਾਰੀ ਜਿੱਤ ਦੀਆਂ ਲੱਖ-ਲੱਖ ਮੁਬਾਰਕਾਂ।
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) November 6, 2026
आपको बता दें, 5 नवंबर 2026 को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का यह रोमांचक फाइनल मुकाबला मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला गया. खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने जापान को 4-1 से हराकर छठी बार इस बड़ी ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा.
फाइनल मैच में पहुंचे थे सीएम मान
आपको बता दें, मोहाली मैच के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद स्टेडियम में मौजूद थे. उन्होंने फाइनल के बाद भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को चमचमाती हुई ट्रॉफी दी और विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया. इसके साथ ही साल 2030 में इस इंटरनेशनल इवेंट की फिर से मेजबानी करने का एलान किया.






