---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने भारतीय महिला हॉकी टीम को गोल्ड मेडल जीत पर दी बधाई, पंजाब की बलजीत कौर के लिए की ये घोषणा

CM Bhagwant Mann: एशियन गेम्स 2026 में 43 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय हॉकी टीम की महिलाओं ने इतिहास रचा और इसमें एक पंजाब की बेटी भी शामिल थीजिसे लेकर मुख्यमंत्री ने एक खास संदेश लिखा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 3, 2026 2:12 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के टैलेंट की सराहना करने में कभी भी सरकार पीछे नहीं रहती है। वहीं इस सबके बीच एशियाई गेम्स 2026 में 43 साल के लंबे इंतजार के बाद इतिहास रचा और गोल्ड मेडल को अपने नाम किया। इस खास मौके पर सीएम भगवंत मान ने न सिर्फ टीम में मौजूद पंजाब की बेटी की तारीफ की बल्कि उनके लिए एक बड़ी घोषणा भी की है जो उन्हें सम्मान दिलाने के लिए काफी है। 43 साल के लंबे जीत का जश्न मनाते हुए आखिर सीएम भगवंत मान की तरफ से क्या बड़ा ऐलान किया गया। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है। पंजाब की बेटी के लिए मुख्यमंत्री ने अपना संदेश दिया है।

भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत के बीच CM Bhagwant Mann ने पंजाब की बेटी के लिए क्या कहा

 

सीएम भगवंत मान ने x प्लेटफार्म पर लिखा, “भारतीय महिला हॉकी टीम ने 43 साल के लंबे इंतजार के बाद फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे देश का नाम रोशन किया है। हमें बेहद खुशी और गर्व है कि पंजाब की बेटी बलजीत कौर भी इस ऐतिहासिक टीम का हिस्सा हैं। पंजाब सरकार की खेल नीति के तहत बलजीत कौर को 1 करोड़ के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पूरी टीम और बलजीत कौर को हार्दिक बधाई!”

पंजाब में स्पोर्ट्स की दिशा में क्रांति ला रहे हैं CM Bhagwant Mann

जाहिर तौर पर पंजाब की रहने वाली बलजीत कौर की तारीफ करते हुए उन पर सीएम भगवंत मान गर्वित महसूस करते दिखे। उन्हें एक करोड़ रुपए नगद की घोषणा की। यह सच है कि स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने और युवाओं के बीच इसे प्रोफेशन बनाने को लेकर मुख्यमंत्री लगातार प्रयाश्रत है और हर संभव इस बात की कोशिश करते हैं कि युवाओं के बीच भारत को लेकर रुझान बढे। इसे प्रोफेशन के तौर पर देखा जाए। इसके लिए सरकार की तरफ से लगातार गांव से लेकर शहर तक में सरकार की तरफ से मदद प्रदान की जा रही है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 3, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 3, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 3, 2026

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 3, 2026

Punjab News

अक्टूबर 2, 2026