---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ जारी अभियान के 242 दिन पूरे, 260 से अधिक अपराधियों पर कसा गया शिकंजा, जानें डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चल रहे अभियान को लेकर पंजाब सरकार एक्शन मोड में है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 20, 2026 1:58 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चल रहे अभियान को लेकर CM Bhagwant Mann की सरकार लगातार कार्रवाई का दावा कर रही है। पंजाब पुलिस और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) की संयुक्त कार्रवाई के तहत राज्यभर में चिन्हित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। अभियान के तहत पुलिस का फोकस गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े लोगों, वांछित आरोपियों और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले ठिकानों पर है।

हालिया कार्रवाई के आंकड़ों में भी बड़ी संख्या में लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। सितंबर में एक अभियान के दौरान 570 से अधिक स्थानों पर छापेमारी कर 303 लोगों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी पंजाब पुलिस की ओर से दी गई थी।

पंजाब  पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा

पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्य-व्यापी कार्रवाई जारी रखी। 593 रेड की गईं। 269 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। 6 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। 3 हथियार बरामद किए गए।

इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 72,049 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।

अपराध के खिलाफ लगातार ऑपरेशन

पंजाब में गैंगस्टर नेटवर्क पर कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे गैंगेस्टर ते वॉर अभियान के तहत पुलिस टीमें संदिग्ध और चिन्हित स्थानों पर एक साथ कार्रवाई करती हैं। इसमें स्थानीय पुलिस के साथ AGTF की टीमें भी शामिल रहती हैं।

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई का उद्देश्य केवल आरोपियों को गिरफ्तार करना नहीं बल्कि संगठित आपराधिक नेटवर्क की गतिविधियों को कमजोर करना और उनके नेटवर्क को तोड़ना है। सितंबर की एक कार्रवाई में 570 जगहों पर छापेमारी के दौरान 303 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें 13 घोषित अपराधी भी शामिल थे। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann के निर्देशों का ही असर है कि राज्य में अपराध और नशे को लेकर कमी देखी जा रही है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Rain Alert 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 6, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 6, 2026