---Advertisement---

‘नहर के पानी ने खेतों में देसी घी का काम…’ CM Bhagwant Mann धान की पैदावार देख हुए गदगद, किसानों से किया ये वादा

CM Bhagwant Mann: किसानों की खेती का उचित फायदा मिले और इससे उन्हें किसी भी तरह का नुकसान न उठाना पड़े। इसके लिए सरकार पूरी तरह से कमिटेड है। आइए जानते हैं किस तरह से उन्होंने इसका ध्यान रखा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 24, 2026 12:33 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में किसानों को किसी भी तरह का नुकसान ना हो और उनकी खेती का उचित दाम उन्हें मिल सके इसके लिए सरकार लगातार तत्पर है। इस सबके बीच धान की पैदावार देखकर सीएम भगवंत मान काफी खुश नजर आए और उन्होंने किसानों से वादा किया है। उनके मुताबिक नहर के पानी ने खेतों के लिए देसी घी का काम किया है। निश्चित तौर पर खेत के आखिरी छोड़ तक नहर का पानी पहुंच सके इसके लिए सीएम भगवंत मान ने कोई कमी नहीं रहने दी। यही वजह है कि इस बार किसानों को इसका काफी फायदा भी हुआ है। जानिए मुख्यमंत्री ने इसे लेकर क्या कहा है।

नहरों के पानी ने कैसे पहुंचाया किसानों को फ़ायदा

X प्लेटफार्म पर कई तस्वीरों को शेयर करते हुए इस बारे में पूरी जानकारी लोगों को दी है। जहां उन्होंने कहा, “आज मैंने राजपुरा की अनाज मंडी का दौरा किया और धान खरीद के इंतज़ामों का डिटेल में जायज़ा लिया। हमारी नहर के पानी ने खेतों में देसी घी का काम किया है, जिससे धान की पैदावार बहुत अच्छी हुई है और बासमती के भी अच्छे रेट मिल रहे हैं। हम किसानों की फसल का अनाज उठाने के लिए कमिटेड हैं और पेमेंट 24 घंटे के अंदर अकाउंट में किया जा रहा है।” ऐसे में निश्चित तौर पर किसानों को अपने खेत के लिए उचित मूल्य मिल जाएगा और इसके लिए उन्हें इंतजार करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

किसानों के लिए किस तरह CM Bhagwant Mann हैं कमिटेड

सीएम भगवंत मान ने आगे कहा कि “शेलर की जगह और लिफ्टिंग की प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए हम FCI के लगातार टच में हैं और रोज़ स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं… भगवान की कृपा से इस बार हमारे किसानों, आढ़तियों, शेलर मालिकों, ट्रांसपोर्टरों और मज़दूर वीरों के लिए दिवाली बहुत खुशहाल होगी। इंकलाब ज़िंदाबाद!” निश्चित तौर पर किसानों की खेती को लेकर सीएम भगवंत मान जिस तरह से जिम्मेदारी ली है यह जनहित में है जिसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026