---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में घने कोहरा का तांडव, बठिंडा में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री मान ने जताया दुख; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब के बठिंडा घने कोहरे के कारण कार सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमे 5 लोगों की मौत हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 17, 2026 4:16 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: उत्तर भारत में घने कोहरे का आतंक जारी है। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा समेत कई जगहों पर लो विजिबिलिटी के कारण सड़क हादसों की आशंकाएं बढ़ गई है। इसी बीच पंजाब के बठिंडा से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे पर घने कोहरे के कारण कार सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बनासकांठा के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बनासकांठा का यह परिवार शिमला से की यात्रा पर गया था और वहां से लौट रहा था। बता दें कि इस घटना पर सीएम भगवंत मान ने दुख व्यक्त किया और सभी जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए है।

5 लोगों की मौत पर CM Bhagwant Mann ने जताया दुख

इस हादसे के बाद सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “आज सुबह घने कोहरे के कारण बठिंडा के गांव गुरथड़ी के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां फॉर्च्यूनर गाड़ी के डिवाइडर से टकराने के कारण गुजरात की एक महिला पुलिस कर्मचारी सहित 5 लोगों की मौत होने की खबर है।

SSF की टीम मौके पर पहुंची। मैंने प्रशासन को तुरंत जांच करने के निर्देश दिए हैं और मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। सभी से अपील है कि घने कोहरे के कारण यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। हर जान कीमती है, सड़कों पर सतर्कता रखें”।

घने कोहरे का कारण सड़क हादसे में हुआ इजाफा

देशभर में घने कोहरे का आतंक देखने को मिल रहा है। कोहरे के कारण सड़क दुर्घटना की घटनाओं में तेजी आई है। जो एक चिंता का विषय बन गया है। हाईवे पर स्पीड लिमिट को कमकर दिया गया है, तकि सड़क दुर्घटना को रोका जा सके। इसके अलावा मौसम विभाग लगातार चेतावनी जारी कर रहा है और चालकों को गाड़ी धीरे चलाने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी दे रहा है। स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026