---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के निर्देश पर पंजाब पुलिस का ड्रग नेटवर्क पर भयंकर प्रहार, 109 तस्करों पर शिकंजा कसने के साथ 469वें दिन मिली बड़ी सफलता

CM Bhagwant Mann: पंजाब से नशे का नाम खत्म करने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम कर रही पुलिस को 469वें दिन बड़ी सफलता हाथ लगी है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 15, 2026 11:17 पूर्वाह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब की मान सरकार लगातार युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम में पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है। ऐसे में हर दिन तस्करों तक पहुंचा जाता है। वहीं इस सबके बीच युद्ध नशे के विरुद्ध 469वें दिन पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है और उसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने दी है। पंजाब में ड्रग नेटवर्क पर प्रहार और उन पर बड़ी कार्रवाई लगातार चर्चा में रहती है। जहां हीरोइन से लेकर नशीली गोलियां और ड्रग मनी की जब्ती की जाती है। आइए जानते हैं आखिर सीएम भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब पुलिस ने कैसे सफलता हासिल की है।

CM Bhagwant Mann की पुलिस ने इस तरह ड्रग तस्करों पर किया वार

पंजाब पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि युद्ध नशे के विरुद्ध के 459वें दिन जहां नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 109 ड्रग तस्करों गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उनके पास से 356 ग्राम हीरोइन, 11 किलोग्राम पोस्ता भूसा, 713 नशीली गोलियां और ड्रग से कमाए गए 19470 रुपए बरामद किए गए हैं। 10 लोगों को नशा मुक्ति और पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए समझाया गया और नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

सीएम भगवंत इस तरह नशे का कर रहे पंजाब से खात्मा

यह सच है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान नशे के विरुद्ध अभियान को हर दिन अंजाम देते हैं और ऐसे में पंजाब की पुलिस लगातार उनका साथ दे रही है। ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी के साथ-साथ इसके खेमो का पता चलता है। इसके लिए पुलिस जगह जगह पर छापेमारी करती है। यह सच है कि सीएम भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब पुलिस राज्य में नशा तस्करों और सप्लायर के खिलाफ एक व्यापक और टीम अभियान हर दिन चल रही है जिससे ड्रग्स तस्करों के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो। वहीं 469वें दिन 109 तस्करों की गिरफ्तारी के बाद उनकी जांच जारी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026