CM Bhagwant Mann के दिशानिर्देश पर ‘मिशन क्लीन पंजाब’ में स्टूडेंट्स ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा, लोगों से खास अंदाज में की अपील

CM Bhagwant Mann: मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे फेज में आखिर किस तरह से सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है। इसके लिए स्टूडेंट ने किस तरह से हिस्सा लिया है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब में मान सरकार के दिशा निर्देश पर मिशन क्लीन पंजाब का दूसरा फेज लगातार अलग-अलग जगह पर काम किया जा रहा है। सीएम भगवंत मान के मंत्री भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस मुहिम में स्टूडेंट्स का भी जुड़ाव देखने को मिला और उन्होंने लोगों से जिस तरह से साफ सफाई को लेकर खास अपील की है वह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। सीएम मान पंजाब की सफाई और कूड़ा मुक्त बनाने के दिशा में लगातार प्रयासरत है। ऐसे में मिशन क्लीन पंजाब का दूसरा फेज फिलहाल जारी है।

देखें कैसे स्टूडेंट्स ने सीएम भगवंत मान की मुहिम को बनाया सफल

मिशन क्लीन पंजाब की बात करें तो यह सीएम भगवंत मान की तरफ से एक ऐसा मुहिम है जिसके जरिए अलग-अलग जगह पर साफ सफाई का काम किया जा रहा है। जहां पंजाब की गली से लेकर सड़क तक साफ हो सके इसका ध्यान रखा जा रहा है। इसे लेकर कैबिनेट मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने कहा, “मान सरकार के मिशन क्लीन पंजाब का दूसरा फेज़ – पटियाला जहां लगातार पंजाब में गंदगी गुस्सा करने का प्रयास जारी है। आम आदमी पार्टी के शुरू किए गए मिशन क्लीन पंजाब के दौरान पटियाला में AAP वॉलंटियर्स के साथ यादविंदरा पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने भी इस खास कैंपेन में हिस्सा लिया।”

CM Bhagwant Mann की वजह से पंजाब में साफ सफाई

इसके साथ ही यह भी बताया गया कि सीएम के निर्देश पर काम कर रहे हैं। इस मुहिम में स्टूडेंट ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सफाई से जुड़े पोस्टर के ज़रिए लोगों को अपने आस-पास साफ-सफाई रखने का मैसेज दिया और उनसे इस कैंपेन में हिस्सा लेने की अपील भी की। यह अपील उन सभी लोगों के लिए है जो साफ सफाई रखने में अपनी भागीदारी नहीं निभा पा रहे हैं लेकिन स्टूडेंट्स ने उनसे इस मुहिम को सफल बनाने और इसमें हिस्सा लेने की गुजारिश की है।

 

Exit mobile version