CM Bhagwant Mann: पंजाब में मान सरकार के दिशा निर्देश पर मिशन क्लीन पंजाब का दूसरा फेज लगातार अलग-अलग जगह पर काम किया जा रहा है। सीएम भगवंत मान के मंत्री भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस मुहिम में स्टूडेंट्स का भी जुड़ाव देखने को मिला और उन्होंने लोगों से जिस तरह से साफ सफाई को लेकर खास अपील की है वह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। सीएम मान पंजाब की सफाई और कूड़ा मुक्त बनाने के दिशा में लगातार प्रयासरत है। ऐसे में मिशन क्लीन पंजाब का दूसरा फेज फिलहाल जारी है।
देखें कैसे स्टूडेंट्स ने सीएम भगवंत मान की मुहिम को बनाया सफल
ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਮਿਸ਼ਨ ਕਲੀਨ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਦੂਜਾ ਪੜਾਅ – ਪਟਿਆਲਾ
ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੇ ਮਿਸ਼ਨ ਕਲੀਨ ਪੰਜਾਬ ਦੌਰਾਨ ਪਟਿਆਲਾ ਵਿਖੇ ‘ਆਪ’ ਵਲੰਟੀਅਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ਼ ਯਾਦਵਿੰਦਰਾ ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਵੀ ਇਸ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਚ ਹਿੱਸਾ ਲਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਫ਼ਾਈ ਨਾਲ਼ ਸਬੰਧੀ ਪੋਸਟਰਾਂ ਰਾਹੀਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣਾ… pic.twitter.com/B4hwnSpbEM
— AAP Punjab (@AAPPunjab) September 11, 2026
मिशन क्लीन पंजाब की बात करें तो यह सीएम भगवंत मान की तरफ से एक ऐसा मुहिम है जिसके जरिए अलग-अलग जगह पर साफ सफाई का काम किया जा रहा है। जहां पंजाब की गली से लेकर सड़क तक साफ हो सके इसका ध्यान रखा जा रहा है। इसे लेकर कैबिनेट मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने कहा, “मान सरकार के मिशन क्लीन पंजाब का दूसरा फेज़ – पटियाला जहां लगातार पंजाब में गंदगी गुस्सा करने का प्रयास जारी है। आम आदमी पार्टी के शुरू किए गए मिशन क्लीन पंजाब के दौरान पटियाला में AAP वॉलंटियर्स के साथ यादविंदरा पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने भी इस खास कैंपेन में हिस्सा लिया।”
CM Bhagwant Mann की वजह से पंजाब में साफ सफाई
इसके साथ ही यह भी बताया गया कि सीएम के निर्देश पर काम कर रहे हैं। इस मुहिम में स्टूडेंट ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सफाई से जुड़े पोस्टर के ज़रिए लोगों को अपने आस-पास साफ-सफाई रखने का मैसेज दिया और उनसे इस कैंपेन में हिस्सा लेने की अपील भी की। यह अपील उन सभी लोगों के लिए है जो साफ सफाई रखने में अपनी भागीदारी नहीं निभा पा रहे हैं लेकिन स्टूडेंट्स ने उनसे इस मुहिम को सफल बनाने और इसमें हिस्सा लेने की गुजारिश की है।







