---Advertisement---

Tata Electric Cars खरीदना पड़ेगा भारी, कंपनी ने ईवी पर फोड़ा महंगाई का बम, जानें कितने दाम बढ़ाए?

Tata Electric Cars : त्योहारी सीजन शुरु होने से पहले टाटा ने अपनी गाड़ियों के दामों को बढ़ा दिया है। जिसके कारण ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 12, 2026 5:12 अपराह्न

Tata Electric Cars
Follow Us
---Advertisement---

Tata Electric Cars: अगर आप भी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के बढ़ते दामों से परेशान हो चुके हैं और इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो, ये खबर झटका दे सकती है। क्योंकि देश में सबसे ज्यादा ईवी बेचने वाली देसी कंपनी टाटा ने अपने ग्राहकों पर महंगाई का बम फोड़ा है। जिसके कारण अब टाटा की इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए हजारों रुपए एक्ट्रा देने होंगे। आपको बता दें, टाटा साल 2026 में अभी तक तीन बार दाम बढ़ा चुकी है। अप्रैल, जुलाई के बाद कंपनी ने अपने ग्राहकों को अब झटका सितंबर के महीने में दिया है। ये कीमतें ऐसे समय बढ़ाई गई हैं, जब त्योहार शुरु हो रहे हैं और गाड़ियां काफी बेची जाती हैं।

Tata Electric Cars के दामों में भयंकर बढ़ोतरी

टाटा मोटर्स ने सितंबर 2026 में अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर 25000 तक की कीमत बढ़ाई है। टाटा ने मार्केट में टियागो, टिगॉर, पंच, नेक्सॉन, कर्व, हैरियर और सिएरा को ईवी के रुप में पेश किया हुआ है। टाटा की ये सभी इलेक्ट्रिक कारें पेट्रोल , डीजल और सीएनजी में भी उपलब्ध हैं। कंपनी ईवी मार्केट में इन गाड़ियों के जरिए खूब कमाई कर रही है। लेकिन अब आपको इनमें से कोई भी इलेक्ट्रिक कार को खरीदने के लिए 25000 के आस-पास की कीमत को ज्यादा देना पड़ेगा। टाटा की भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इलेक्ट्रिक कारों में नेक्सॉन ईवी, टाटा पंच ईवी और टाटा टियागो है। ये बजट की कीमत पर सेफ्टी, लंबी रेंज और पावरफुल बैटरी देते हैं। जिसके कारण ग्राहक इन्हें खरीदना काफी पसंद करते हैं।

भारत में कितनी बिकती हैं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें?

भारत में टाटा की इलेक्ट्रिक कारों को काफी खरीदा जाता है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के आंकड़े बताते हैं कि, भारत में बिकने वाली कुल इलेक्ट्रिक कारों में से लगभग 41% से 43% गाड़ियां अकेले टाटा मोटर्स की है। घेरलू मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी 25 फीसदी के आस-पास है। टाटा अपनी ईवी के जरिए महिंद्रा और एमजी सहित तमाम कंपनियों को सीधे टक्कर देती है। ऐसे में टाटा ने अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के दामों को बढ़ाकर बड़ी टक्कर दी है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026