Maruti Wagon R: भारत में मारुति सुजुकी की गाड़ियों की हर महीने बहुत अच्छी सेल होती है। इसका कारण बजट की कीमत पर प्रीमियम फीचर्स और ज्यादा माइलेज देना है। यही कारण है कि, बीते अगस्त के महीने में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 गाड़ियों में 6 मारुति की है। इस दौरान ग्राहकों ने सबसे ज्यादा प्यार मारुति सुजुकी वैगन आर पर लुटाया है। पिछले साल के मुकाबले इस साल अगस्त के महीने में ज्यादा सेल हुई है।आपको बता दें, वैगन आर एक बजट फ्रेंडली कार है। जिसे कंपनी ने 4.99 लाख से लेकर 7.24 लाख की एक्स शोरुम कीमत में उतारा हुआ है।
Maruti Wagon R की हुई रिकॉर्डतोड़ सेल
मारुति सुजुकी वैगन आर की अगस्त 2026 में 20180 यूनिट बिकी हैं। अगस्त के महीने में वैगन आर मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है । पिछले महीने टाट पंच में 21320 यूनिट बेची हैं। ये बस पंच से पीछे रही है और लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल है। आपको बता दें, अगस्त 2025 में वैगनआर की 14552 यूनिट बिकी थीं। इस साथ इसकी सेल में 39 फीसदी की बढ़ दर्ज की गई है।
वैगन आर की क्यों बढ़ी डिमांड?
वैगन आर ऑटो मार्केट में पेट्रोल, CNG और फ्लेक्स फ्यूल में उपल्बध है। लेकिन ग्राहकों के द्वारा इसकी CNG वेरियंट सबसे ज्यादा खरीदा जाता है। इसका सबसे प्रमुख कारण बड़े शहरों में 40 से 50 किमी से ज्यादा का माइलेज देना है। आपको बता दें, ग्राहक इसके VXI CNG वेरिएंट की भारी डिमांड करते है। इस गाड़ी को कैब और टैक्सी में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। जिसके कारण ये कमर्शियल मार्केट का किंग है।
मारुति सुजुकी वैगन आर कार का इंटीरियर
मारुति सुजुकी वैगन आर एक टॉल-बॉय डिजाइन से लैस कार है। इसमें बैठने की काफी सारी जगह है। इसमें 341 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। जिसके कारण ज्यादा लोग सामान के साथ बैठ सकते है। इसकी सबसे बड़ी खूबी स्पेशियस इंटीरियर, Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करने वाला 7-इंच का SmartPlay स्टूडियो टचस्क्रीन सिस्टम मिलना है। वहीं, सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स, ABS, EBD और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम की सुविधा मिलती है।
ज्यादा रीसेल वैल्यू और कम मेंटेनेंस खर्च
मारुति सुजुकी वैगन आर की रीसेल वैल्यू बहुत जबरदस्त है। अगर 5 साल तक भी इसे यूज किया जा रहा है तो ये 45 फीसदी तक के दाम में बिक सकती है। इतना ही नहीं मारुति सुजुकी वैगन आर अपने सेगमेंट में सबसे कम मेंटेनेंस खर्च वाली कारों में से एक है। इसका सालाना औसत मेंटेनेंस खर्च 4500 से 6000 के बीच आता है।







