---Advertisement---

Maruti Suzuki Price Hike से टूटा ग्राहकों का दिल, जानें साल में तीसरी बार दाम बढ़ाने का असली कारण

Maruti Suzuki Price Hike : मारुति सुजुकी ने एक बार फिर से अपनी गाड़ियों के दामों को बढ़ा दिया है। इस साल सितंबर के महीने तक कंपनी तीन बार कीमत बढ़ा चुकी है। जिसके कारण ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 8, 2026 3:28 अपराह्न

Maruti Suzuki Price Hike
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Price Hike: भारत में मारुति सुजुकी की गाड़ियों को खूब खरीदा जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण बजट फ्रेंडली कीमत और प्रीमियम फीचर्स के साथ ज्यादा माइलेज देना है। कंपनी भारत सहित दुनियाभर में हर महीने 2.40 लाख के आस-पास गाड़ियों को बेच देती है। इसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में Maruti Wagon R, Maruti Swift, Fronx, Ertiga, Dzire और Baleno हैं। लेकिन अब इन बजट फ्रेंडली कारों को खरीदना बेहद मुश्किल हो गया है। क्योंकि ये कारें महंगी हो गई हैं। कंपनी ने सितंबर में तीसरी बार इनके काम बढ़ा दिए हैं।  त्योहारी सीजन में प्राइज का हाई होना ग्राहकों के लिए मुश्किल होता जा रहा है।

Maruti Suzuki Price Hike कितने हुए?

मारुति सुजुकी ने सितंबर 2026 को अपनी कुछ गाड़ियों और वेरियंट पर अचानक से दाम बढ़ा दिए हैं। इस बार मारुति की गाड़ियों में 20000 तक की बढ़ोतरी की गई है। पिछले 4 महीनों में कंपनी अपनी कारों पर 80000 तक की बढ़ोतरी कर चुकी है। हालंकि कंपनी ने अभी किस गाड़ी पर कितने रुपए बढ़ाए हैं? इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन 20 हजार तक की कीमत में बढ़ोचरी जरुर की है। आपको बता दें, कंपनी ने जून के महीने में 30000 रुपए तक बढ़ाए थे। वहीं, अगस्त में भी 30 हजार बढ़ाए और अब सितंबर में 20000 तक की बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। कंपनी इस तरह 80 हजार तक की बढ़ोतरी अपने टॉप वेरियंट में कर चुकी है।

मारुति सुजुकी को बार-बार क्यों बढ़ाने पड़ रहे दाम?

भारत में सबसे ज्यादा गाड़ियों को बेचने वाली मारुति सुजुकी के बार-बार दाम बढ़ाने के प्रमुख कारण कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी, एलपीजी और पीएनजी के बढ़े हुए दाम, नए सेफ्टी और एमिशन नियमों के कारण सेफ्टी फीचर्स जोड़ने का खर्च बढ़ना , एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स की मांग और प्रॉफिट निकालने का दबाब है। ये कुछ ऐसे कारण हैं। जिसके कारण मारुति को बार-बार दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 3X0 CNG

अक्टूबर 15, 2026

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026