---Advertisement---

70000 से ज्यादा सरकारी नौकरी देकर CM Bhagwant Mann ने पंजाब का किया विकास, युवाओं को दी ये सलाह

CM Bhagwant Mann: पंजाब के युवाओं की तारीफ करते हुए उन्हें अपना साथ देते नजर आए मुख्यमंत्री और इस दौरान उन्होंने कहा कि सिर्फ पढ़ाई और मेहनत पर ध्यान दें क्योंकि सरकार उनके साथ पूरी तरह से खड़ी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 26, 2026 5:45 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: धुरी के बरवाल गांव के देश भगत कॉलेज में रीजनल यूथ फेस्टिवल में मुख्यमंत्री शिरकत करते हुए नजर आए। इस दौरान युवाओं को खास संदेश दिया। सीएम भगवंत मान ने कहा कि इस स्टेज पर आकर उन्हें अपने पुराने दिन वापस याद आ गए क्योंकि इसी से उन्होंने शुरुआत की थी। इतना ही नहीं युवाओं को अपना साथ देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हमेशा उनके लिए साथ है चाहे वह किसी भी दिशा में आगे बढ़ने के बारे में हो सीएम मान ने बताया कि युवाओं के विकास के लिए उनकी सरकार हमेशा तत्पर है। इस दौरान मुख्यमंत्री की तरफ से युवाओं को खास मैसेज भेजा गया।

पंजाब के युवाओं का कला और को लेकर जोश देखकर गदगद हुए सीएम मान

सीएम भगवंत मान की तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में कहा, “आज मुझे धुरी के बरवाल गांव (देश भगत कॉलेज) में रीजनल यूथ फेस्टिवल के दौरान युवाओं से मिलने का मौका मिला… युवाओं का जोश और कला देखकर मुझे पुराने दिन याद आ गए, क्योंकि मैंने भी इन्हीं स्टेज से शुरुआत की थी।” सीएम भगवंत मान ने बताया कि कैसे उनकी सरकार युवाओं का साथ दे रही है और उन्होंने नौकरी से लेकर पढ़ाई तक में फायदा मिल रहा है उनके मुताबिक मान सरकार की तरफ से सिफारिश या पैसे के दम पर सरकारी नौकरी नहीं मिल रही है।

आखिर युवाओं को CM Bhagwant Mann ने क्या दिया है संदेश

इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने यह भी कहा कि “युवाओं को मेरी सलाह है कि इन कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेना ही सबसे बड़ी जीत है… जीतने वालों को घमंड नहीं करना चाहिए और हारने वालों को और मेहनत करनी चाहिए… हमारी सरकार ने बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के युवाओं को 70 हज़ार से ज़्यादा नौकरियां दी हैं… आप बस अपनी पढ़ाई और मेहनत पर ध्यान दें, पंजाब सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है।”

युवाओं को सीएम भगवंत मान ने खास संदेश जारी किया वह पंजाब के लोगों का दिल जीत रहा है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 26, 2026

Punjab News

अक्टूबर 26, 2026

Rain Alert 27 October 2026

अक्टूबर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 26, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 26, 2026