---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़, अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस की ताबड़तोड़ एक्शन जारी

CM Bhagwant Mann: नशे के रोकथाम के लिए पंजाब पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जिसका असर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 21, 2025 1:19 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के रोकथाम के लिए पंजाब पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जिसका असर देखने को मिल रहा है। गौरतलब पंजाब ने पुलिस को कड़े निर्देश दे रखे है, ताकि नशे को राज्य में रोका जा सके। और लाखों जिंदगियां बच सके। इसके अलावा ड्रग्स तस्कर और अपराधियों पर लगातार नकेल कसी जा रही है। गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ सालों में नशे में भारी कमी देखी जा रही थी। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया ने दी है।

पंजाब पुलिस ने मादक पदार्थों और हथियारों का किया भंडाफोड़

डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि “नशीले पदार्थों और आतंकवाद के गठजोड़ के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (#SSOC), एसएएस नगर ने सीमा पार मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी के रैकेट में संलिप्तता के आरोप में सेना के भगोड़े राजबीर सिंह उर्फ ​​फौजी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

तेजी से कार्रवाई करते हुए, इस अभियान ने आतंकवाद के वित्तपोषण और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल एक नेटवर्क का पर्दाफाश किया, जिसके परिणामस्वरूप एक हथगोला और 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। राजबीर सिंह अमृतसर ग्रामीण के घरिंदा पुलिस स्टेशन में इसी वर्ष दर्ज जासूसी के एक मामले में भी वांछित है”।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

जांच में हरियाणा के सिरसा में एक महिला पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले की साजिश में उसकी भूमिका की पुष्टि हुई है, जिसमें हथगोले की आपूर्ति और हमले के लिए धन जुटाना शामिल है। आगे की जांच जारी है। Punjab Police Ind नशीले पदार्थों से जुड़े आतंकी नेटवर्क को खत्म करने और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 27 September 2026

सितम्बर 26, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026