CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी अभियान के 397वे दिन पूरे, 80 से अधिक ड्रग्स तस्कर समेत कई किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त, जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार के निर्देशों का ही असर है कि राज्य में नशे और अपराध पर काफी हद तक लगाम लगाई जा चुकी है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार मिलकर लगातार एक्शन में जुटी हुई है। जिसका असर देखने को मिल रहा है। बॉर्डर पार से हो  रहे ड्रग्स तस्करी पर लगाम लग गई है, तो वहीं राज्य में भी नशे के मामलों में कमी देखी जा रही है। इसके अलावा बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। अभी तक 56000 से अधिक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार हो चुके है। इसी बीच पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल पंजाब पुलिस इंडिया ने 1 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स की बरामदगी की गई है। वहीं 80 से अधिक तस्करों की गिरफ्तारी की गई है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का एक्शन जारी

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 89 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 1.3 किलोग्राम हेरोइन, 2.6 किलोग्राम अफीम, 34 किलोग्राम पोस्त की भूसी, 853 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 3,050 रुपये की अवैध नकदी बरामद की।

29 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 89 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार, 397 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की संख्या – 56625 हो गई है”।

पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी

आगे दी जानकारी के अनुसार पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 89 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार हुए है। 1.3 किलोग्राम शुद्ध हेरोइन जब्त,  कुल जब्त अफीम 2.6 किलोग्राम, बरामद नशीले पदार्थों की कुल रकम: 3,050 रुपये, 397 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 56625 हो गई है।

ए.पी.एस.पी. रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में दस पुलिस टीमों ने जांच के लिए सीबी कर्मियों को रोका। 29 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे को लेकर काफी हद तक लगाम लगाई गई है।

 

Exit mobile version