CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार मिलकर लगातार एक्शन में जुटी हुई है। जिसका असर देखने को मिल रहा है। बॉर्डर पार से हो रहे ड्रग्स तस्करी पर लगाम लग गई है, तो वहीं राज्य में भी नशे के मामलों में कमी देखी जा रही है। इसके अलावा बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। अभी तक 56000 से अधिक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार हो चुके है। इसी बीच पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल पंजाब पुलिस इंडिया ने 1 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स की बरामदगी की गई है। वहीं 80 से अधिक तस्करों की गिरफ्तारी की गई है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का एक्शन जारी
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 89 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 1.3 किलोग्राम हेरोइन, 2.6 किलोग्राम अफीम, 34 किलोग्राम पोस्त की भूसी, 853 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 3,050 रुपये की अवैध नकदी बरामद की।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝐃𝐚𝐲 𝟑𝟗𝟕 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown under the anti-drug campaign, Punjab Police arrested 89 drug smugglers and recovered 1.3 kg of heroin, 2.6 kg of opium, 34 kg of poppy husk, 853 intoxicant… pic.twitter.com/rfKdY8pdRf
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) April 3, 2026
29 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 89 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार, 397 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की संख्या – 56625 हो गई है”।
पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी
आगे दी जानकारी के अनुसार पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 89 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार हुए है। 1.3 किलोग्राम शुद्ध हेरोइन जब्त, कुल जब्त अफीम 2.6 किलोग्राम, बरामद नशीले पदार्थों की कुल रकम: 3,050 रुपये, 397 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 56625 हो गई है।
ए.पी.एस.पी. रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में दस पुलिस टीमों ने जांच के लिए सीबी कर्मियों को रोका। 29 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे को लेकर काफी हद तक लगाम लगाई गई है।






