---Advertisement---

विधानसभा में गूंजा ई20 पेट्रोल का मुद्दा, CM Bhagwant Mann ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान ई20 पेट्रोल का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। सीएम मान ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 4, 2026 3:48 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान ई20 पेट्रोल का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। CM Bhagwant Mann ने इस विषय पर केंद्र सरकार की नीति को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में ईंधन संबंधी फैसले आम लोगों, किसानों और वाहन मालिकों के हितों को ध्यान में रखकर लिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि ई20 पेट्रोल को लागू करने से पहले इससे जुड़े सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा और स्पष्ट जानकारी देना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे।

CM Bhagwant Mann ने उठाया ई20 का मुद्दा

पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान ई20 पेट्रोल पर CM Bhagwant Mann ने जानकारी देते हुए कहा कि “देश में ज़बरदस्ती E20 लागू करके मोदी साहब लोगों से कैसी दुश्मनी निकाल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील के तहत भारत अमेरिका से पाँच गुना ज़्यादा इथेनॉल खरीदेगा, जबकि भारत के लोगों को अमेरिकी बाज़ार के दूसरे बेकार उत्पादों का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा”। बता दें कि आम आदमी पार्टी लगातार ई20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार को घेरने में लगी हुई है।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने उठाया मुद्दा

मुख्यमंत्री जी ने केंद्र सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि “इस मामले को लेकर देश भर में गहरी चिंता देखी गई। गाड़ियों के सर्वे से सामने आई चिंताजनक बातों पर ज़ोर दिया। क्या वजह है कि ट्रंप मोदी जी से अपनी बात मनवाने में बस एक मिनट का समय लेते हैं? E20 देश से जुड़ा मुद्दा है, राजनीति से नहीं।

इसलिए राजनीति से ऊपर उठकर कदम उठाने की ज़रूरत है। यह नागरिकों के साथ धोखा है और अरविंद केजरीवाल इस गंभीर मामले पर ज़ोरदार आवाज़ उठा रहे हैं”। वह दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल समेत आप के कई नेताओं ने दिल्ली में ई20 पेट्रोल को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 5 August 2026

अगस्त 4, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 4, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 4, 2026

Namo Bharat Train

अगस्त 4, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 4, 2026

Jharkhand News

अगस्त 4, 2026