---Advertisement---

‘किसानों को 10 घंटे की बिजली…’ CM Bhagwant Mann की अच्छी व्यवस्थाओं की वजह से हुआ संकट दूर, देखें कैसे तरक्की की राह पर है पंजाब

CM Bhagwant Mann: किसानों से लेकर हर जरूरतमंद को जरूरी बिजली मिल सके इसके लिए सरकार की तरफ से प्रयास किया गया और अब अच्छी व्यवस्थाओं की वजह से सुधार भी देखने को मिला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 15, 2026 4:09 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में बिजली संकट से जूझ रहे लोगों की परेशानियों को खत्म करने के लिए सीएम भगवंत मान की तरफ से प्रयास किया गया। इसमें काफी हद तक सफलता मिली है और अच्छी व्यवस्थाओं की वजह से बिजली संकट का समाधान मिल गया है। कहीं ना कहीं इसकी वजह से पंजाब में उद्योग व्यवस्था से लेकर किसानों की खेती में फायदा देखने को मिलने वाला है। इस सबके बीच आइए जानते हैं आखिर कैसे सीएम मान सरकार की अच्छी व्यवस्थाओं की वजह से बिजली संकट दूर हो सकता है।

सीएम भगवंत मान की वजह से किसानों को मिला फायदा

सीएम भगवंत मान के प्रयास से अतिरिक्त 3500 मेगावाट बिजली की मांग पूरी हो गई है। ऐसे में अब ज्यादा से ज्यादा बिजली लोगों को मिलेगी और पावर कट की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा किसानों को खेती में कोई भी रुकावट ना हो और उन्हें बिजली के भरोसे ना रहना पड़े। इसके लिए कहा जा रहा है कि उन्हें 10 घंटे की बिजली दी जा सकती है। पावर सप्लाई की दिशा में किसानों के लिए यह निश्चित तौर पर किसी क्रांति से कम नहीं है जिसकी वजह से उनकी खेती आसान बन सकती है।

CM Bhagwant Mann ने पॉवर कट से परेशान लोगों को दिया सौगात

पंजाब में सभी क्षेत्रों को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो सके इसके लिए सीएम भगवंत मान की तरफ से काम किया जा रहा है। जहां कुछ समय से लगातार पावर कट की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा था। वहीं इसे लेकर सरकार की तरफ से कहा गया कि कम यूनिट्स मिलने की वजह से पावर सप्लाई में परेशानी आ रही थी लेकिन अब सीएम भगवंत मान की तरफ से अच्छी व्यवस्थाएं की गई है जिसका फायदा आने वाले समय में पंजाब के लोगों को मिलेगा।

लोगों की छोटी-छोटी बुनियादी जरूरत का ध्यान रखने में कभी भी पंजाब सरकार पीछे नहीं रहती है और यह कहीं ना कहीं उनके द्वारा सराहनीय कदम है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

सितम्बर 15, 2026

कल का मौसम 16 September 2026

सितम्बर 15, 2026

Rain Alert 16 September 2026

सितम्बर 15, 2026

UPI Payment

सितम्बर 15, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 15, 2026

Bijnor Video

सितम्बर 15, 2026